काउंटी ग्राउंड, टाउंटन
टाउटन, सॉमरसेट, इंग्लैंड में क्रिकेट ग्राउंड / From Wikipedia, the free encyclopedia
काउंटी ग्राउंड (वर्तमान में कूपर एसोसिएट्स काउंटी ग्राउंड के रूप में प्रायोजन कारणों के लिए जाना जाता है)[2] टाउंटन, समरसेट में स्थित एक क्रिकेट मैदान है। यह समरसेट काउंटी क्रिकेट क्लब का घरेलू मैदान है, जो १८८२ से यहाँ खेलती आ रही है। मैदान, जो प्रिरी ब्रिज रोड और सेंट जेम्स स्ट्रीट के बीच स्थित है, की क्षमता ८,५०० है।[1] यह मैदान मूल रूप से १८८१ में टाउंटन एथलेटिक क्लब द्वारा एक खेल केंद्र के हिस्से के रूप में बनाया था, और उसके जल्द ही बाद में समरसेट काउंटी क्रिकेट क्लब के घरेलू मैदान के रूप में नामांकित किया था।
सामान्य तथ्य मैदान की जानकारी, स्थान ...
मैदान की जानकारी | |||||
---|---|---|---|---|---|
स्थान | टाउंटन, समरसेट | ||||
निर्देशांक | 51.019°N 3.1008°W / 51.019; -3.1008 | ||||
स्थापना | 1882 | ||||
दर्शक क्षमता | 8,500 (12,500 अंतर्राष्ट्रीय मैचों के लिए)[1] | ||||
स्वामित्व | समरसेट काउंटी क्रिकेट क्लब | ||||
टीमें | इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम (2006 से) | ||||
छोरों के नाम | |||||
समरसेट पैवेलियन एंड रिवर एंड | |||||
अंतरराष्ट्रीय मैचों की जानकारी | |||||
प्रथम एकदिवसीय | 11 जून 1983: इंग्लैण्ड बनाम श्रीलंका | ||||
अंतिम एकदिवसीय | 26 मई 1999: भारत बनाम श्रीलंका | ||||
एकमात्र टी-20 अंतरराष्ट्रीय | 23 जून 2017: इंग्लैण्ड बनाम दक्षिण अफ़्रीका | ||||
टीम जानकारी | |||||
| |||||
23 जून 2017 के अनुसार स्रोत: क्रिकइंफो |
बंद करें