![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/0/0f/Kankwari_Fort_%2528Sariska_Tiger_Reserve%2529.jpg/640px-Kankwari_Fort_%2528Sariska_Tiger_Reserve%2529.jpg&w=640&q=50)
कांकवाड़ी
भारत का गाँव / From Wikipedia, the free encyclopedia
कांकवाड़ी (Kankwari) भारत के राजस्थान राज्य के अलवर ज़िले की राजगढ़ तहसील में स्थित एक दुर्ग और गाँव है। यह गाँव सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान के भीतर स्थित है, इसलिए सरकार ने यहाँ के निवासियों को अधिकतर यहाँ से विस्थापित कर दिया है। कुछ परिवार अभी भी यहाँ हैं लेकिन सम्भावना है कि वे भी शीघ्र ही यहाँ से निकल जाएँगे।[1][2] इस दुर्ग की स्थापना सवाई राजा जय सिंह प्रथम ने की थी। राज्य में अकाल पड़ने पर जय सिंह जी ने इस किले का निर्माण कार्य शुरु करवाया, जिससे इलाके के लोगों को काम तथा मेहनताना मिलता रहे। आम लोग जहां दिन में किले पर काम करते थे, संभ्रांत परिवार के लोग रात के आकर अपने हिस्से का काम पूरा करते थे।[3]
सामान्य तथ्य कांकवाड़ी Kankwari, देश ...
कांकवाड़ी Kankwari | |
---|---|
![]() सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान के भीतर कांकवाड़ी दुर्ग | |
निर्देशांक: 27.316°N 76.358°E / 27.316; 76.358 | |
देश | ![]() |
प्रान्त | राजस्थान |
ज़िला | अलवर ज़िला |
तहसील | राजगढ़ |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 83 |
भाषा | |
• प्रचलित | हिन्दी |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 301410 |
बंद करें