कवांच टाट्लटु
From Wikipedia, the free encyclopedia
कवांच टाट्लटु (तुर्की भाषा: Kıvanç Tatlıtuğ, जन्म 27 अक्टूबर 1983, अदाना) एक तुर्क[1][2] अभिनेता, अंडर 18 बास्केटबॉल खिलाड़ी [3], और मॉडल हैं, जिन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए दो गोल्डन बटरफ्लाई पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए एक यशिलचम सिनेमा पुरस्कार प्राप्त किये हैं। टाट्लीटुग ने 2002 में बेस्ट मॉडल ऑफ टर्की और बेस्ट मॉडल ऑफ द वर्ल्ड का खिताब जीता है।[4] उनके काम की प्रशंसा जेम्स कैमरन जैसे अंतरराष्ट्रीय निर्देशकों ने भी की है।[5] भारत में कवांच की प्रसिद्धि उनके टेलिविज़न धारावाहिक कुज़े गूने के कारण है। तुर्की भाषा में बने इस धारावाहिक को हिन्दी में डब करके भारत में ज़िन्दगी चैनल पर प्रसारित किया जा रहा है।
सामान्य तथ्य कवांच टाट्लटु, जन्म ...
कवांच टाट्लटु | |
---|---|
![]() | |
जन्म |
27 अक्टूबर 1983 (1983-10-27) (आयु 40) अदाना, तुर्की |
आवास | इस्तांबुल, तुर्की |
पेशा | अभिनेता, मॉडल |
कार्यकाल | 2002–वर्तमान |
जीवनसाथी | बशाक दिज़र (वि. 2016) |
ਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ | |
पुरस्कार |
बेस्ट मॉडल ऑफ टर्की (2002) सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का गोल्डन बटरफ्लाई पुरस्कार (2009) सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का गोल्डन बटरफ्लाई पुरस्कार (2012) |
बंद करें