![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/0/01/Kalpehswar.jpg/640px-Kalpehswar.jpg&w=640&q=50)
कल्पेश्वर
कल्पेश्वर केदार / From Wikipedia, the free encyclopedia
कल्पेश्वर मन्दिर उत्तराखण्ड के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। यह मन्दिर उर्गम घाटी में समुद्र तल से लगभग 2134 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। इस मन्दिर में 'जटा' या हिन्दू धर्म में मान्य त्रिदेवों में से एक भगवान शिव के उलझे हुए बालों की पूजा की जाती है। कल्पेश्वर मन्दिर 'पंचकेदार' तीर्थ यात्रा में पाँचवें स्थान पर आता है। वर्ष के किसी भी समय यहाँ का दौरा किया जा सकता है। इस छोटे-से पत्थर के मन्दिर में एक गुफ़ा के माध्यम से पहुँचा जा सकता है।
सामान्य तथ्य कल्पेश्वर मन्दिर, धर्म संबंधी जानकारी ...
कल्पेश्वर मन्दिर | |
---|---|
![]() 'कल्पेश्वर मन्दिर' उत्तराखण्ड में स्थित है, जो भगवान शिव को समर्पित है। यह मन्दिर 'पंचकेदार' तीर्थ यात्रा में पाँचवें स्थान पर आता है। | |
धर्म संबंधी जानकारी | |
सम्बद्धता | हिन्दू धर्म |
देवता | शिव |
अवस्थिति जानकारी | |
राज्य | उत्तराखण्ड |
देश | भारत |
भौगोलिक निर्देशांक | 30°34′37.35″N 79°25′22.49″E |
वास्तु विवरण | |
प्रकार | उत्तर भारतीय स्थापत्य कला |
निर्माता | पांडव |
निर्माण पूर्ण | अज्ञात |
बंद करें