Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
कबूतर या कोलम्बा (अंग्रेज़ी: Columba) खगोलीय गोले पर महाश्वान और ख़रगोश तारामंडलों के दक्षिण में स्थित एक छोटा और धुंधला-सा तारामंडल है। इसकी परिभाषा सन् १५९२ में पॅट्रस प्लैंकियस (Petrus Plancius) नामक डच खगोलशास्त्री ने की थी। अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा जारी की गई ८८ तारामंडलों की सूची में भी यह शामिल है।
तारामंडल | |
तारों की सूची | |
संक्षिप्त रुप | Col |
---|---|
दायाँ आरोहण | 05h 03m 53.8665s–06h 39m 36.9263s[1] h |
दिक्पात | -27.0772038°–-43.1116486°[1]° |
क्षेत्र | 270 sq. deg. (54th) |
मुख्य तारे | 5 |
बायर तारे | 18 |
बहिर्ग्रह वाले तारे | 1 |
3.00m से चमकीले तारे | 1 |
10.00 पारसैक (32.62 प्रकाशवर्ष) परिधि के तारे | 0 |
सबसे_चमकीला_तारा | α Col (Phact) (2.65m) |
निकटतम तारा |
ग्लीज़ 218 (48.89 प्रव, 14.99 पसै) |
मॅसिये वस्तुएँ | 0 |
उल्का बौछारें | None |
तारामंडल (सीमा से सटे) |
ख़रगोश तारामंडल (Lepus) छेनी तारामंडल (Caelum) पिक्टर तारामंडल (Pictor) पपिस तारामंडल (Puppis) महाश्वान तारामंडल (Canis Major) |
अक्षांश +45° और −90° के बीच दृश्यमान। सबसे उत्तम दृश्य 21:00 (रात्रि 9 बजे) फ़रवरी के महीने में। |
कबूतर तारामंडल में १८ तारें हैं जिन्हें बायर नाम दिए जा चुके हैं, जिनमें से अगस्त २०११ तक किसी के भी इर्द-गिर्द कोई ग़ैर-सौरीय ग्रह परिक्रमा करता हुआ नहीं पाया गया था। इस तारामंडल में केवल एक तारा ३ खगोलीय मैग्नीट्यूड से अधिक चमक रखता है। याद रहे कि मैग्नीट्यूड की संख्या जितनी ज़्यादा होती है तारे की रौशनी उतनी ही कम होती है। इस तारामंडल में पाए जाने वाली कुछ मुख्य वस्तुएँ इस प्रकार हैं:
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.