![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/3/36/Nerium_oleander2.jpg/640px-Nerium_oleander2.jpg&w=640&q=50)
कनेर
From Wikipedia, the free encyclopedia
कनेर (द्विपद नामपद्धति: Nerium oleander या Nerium indicum, अंग्रेज़ी नाम: Oleander, संस्कृत: करवीर पुष्पं) का फूल बहुत ही मशहूर है। कनेर के पेड़ की ऊंचाई लगभग 10 से 11 हाथ से ज्यादा बड़े नहीं होते हैं। पत्ते लम्बाई में 4 से 6 इंच और चौडाई में 1 इंच, सिरे से नोकदार, नीचे से खुरदरे, सफेद घाटीदार और ऊपर से चिकने होते है। कनेर के पेड़ वन और उपवन में आसानी से मिल जाते है। फूल खासकर गर्मियों के मौसम में ही खिलते हैं। फलियां चपटी, गोलाकार 5 से 6 इंच लंबी होती है जो बहुत ही जहरीली होती हैं। फूलों और जड़ों में भी जहर होता है। कनेर की चार जातियां होती हैं। सफेद, लाल व गुलाबी और पीला। सफेद कनेर औषधि के उपयोग में बहुत आता है। कनेर के पेड़ को कुरेदने या तोड़ने से दूध निकलता है।
![]() |
विकिमीडिया कॉमन्स पर Nerium plant से सम्बन्धित मीडिया है। |
![]() |
विकिस्पीशीज़ पर सूचना मिलेगी, Nerium oleander के विषय में |
![]() | इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (जुलाई 2016) स्रोत खोजें: "कनेर" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
सामान्य तथ्य कनेर Oleander, वैज्ञानिक वर्गीकरण ...
कनेर Oleander | |
---|---|
![]() | |
Nerium oleander in flower | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | पादप |
अश्रेणीत: | सपुष्पक |
अश्रेणीत: | Eudicots |
अश्रेणीत: | Asterids |
गण: | Gentianales |
कुल: | आपोकिनाकेऐ |
वंश: | Nerium L. |
जाति: | N. oleander |
द्विपद नाम | |
Nerium oleander (नेर्यूम् ओलेअन्देर्) L. | |
पर्यायवाची[1][2] | |
|
बंद करें