ओपरा विनफ़्रे
From Wikipedia, the free encyclopedia
ओपरा विनफ़्रे (अंग्रेज़ी: Oprah Winfrey) (जन्म ओर्पाह गैल विनफ़्रे (अंग्रेज़ी: Orpah Gail Winfrey, २९ जनवरी १९५४) एक अमरीकी मिडिया उद्योजक, वार्ता शो मेज़बान, अभिनेत्री, निर्माता व लिपिकार है। विनफ़्रे को उनके स्वयं के नाम के कई पुरस्कार विजेता शो के कारण जाना जाता है जो १९८६ से २०११ तक प्रसारित किया गया व इतिहास का सबसे अधिक रेटिंग वाला धारावाहिक बन गया। उन्हें २०वि सदी की अमेरिका की सबसे रइस अफ़्रीकी अमरीकी लिपिकार होने का सम्मान प्राप्त है और एक काल में वे विश्व की अकेली अश्वेत अरबपति थी। कुछ जानकारों के अनुसार वे विश्व की सबसे प्रभावकारी महिलाओं में से एक है।
इस लेख में अन्य लेखों की कड़ियाँ कम हैं, अतः यह ज्ञानकोश में उपयुक्त रूप से संबद्ध नहीं है। (जनवरी 2017) |
ओपरा विनफ़्रे | |
---|---|
जन्म | ओर्पाह गैल विनफ़्रे 29 जनवरी 1954 (1954-01-29) (आयु 70) कोसिउसको, मिसिसिपी, अमेरिका |
पेशा |
|
निवास | मोंतेसितो, कैलिफोर्निया, अमेरिका |
सक्रिय वर्ष | 1983–अबतक |
साथी | स्टेडमैन ग्राहम |
हस्ताक्षर | |
वेबसाइट | |
Oprah.com |
विनफ़्रे का जन्म मिसिसिप्पी के एक गरीब गाँव में कुवांरी माँ के यहाँ हुआ था व उनका बचपन मिल्वौकी में हुआ। अपने बचपन में उन्होंने उन्हें कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा जिनमे उनके अनुसार नौ वर्ष की आयु में उनका बलात्कार किया गया था व चौदाह की उम्र में वे गर्भवती हो गई थीळ उनका बेटा गर्भ में ही मर गया था। टेंनेसी में एक हज्जाम के यहाँ उन्हें रहने के लिए छोड दिया गया जिन्हें वे अपना पिता कहती है। वहां रहते हुए उन्होंने एक रेडियो में कार्य करना प्रारंभ किया और साथ ही साथ १९ की उम्र में विद्यालय में पढ़ाई करते हुए घरेलु समाचार में सह-मेज़बान भी बन गई। उनकी भावनाओं से प्रेरित वक्तव्यों के चलते उन्हें दिन में प्रसारित होने वाले वार्ता शो का अधिकार प्रदान किया और इस शो को शिकागो के प्रथम क्रमांक का शो बनाने के बाद उन्होंने अपनी स्वयं की निर्माण कंपनी खोल दी व विश्वभर में प्रसारण करना शुरू कर दिया।
यह जीवनचरित लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |