ओनाइडा
From Wikipedia, the free encyclopedia
ओनाइडा (Oneida), संयुक्त राज्य अमरीका, के न्यूयॉर्क राज्य के मैडिसन प्रदेश का एक नगर है। वर्ष २०१० की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या 11,390 थी।
सामान्य तथ्य ओनाइडा Oneida, New York, Country ...
ओनाइडा Oneida, New York | |
---|---|
नगर | |
1907 के पोस्टकार्ड में ओनाइडा की मुख्य सड़क | |
निर्देशांक: 43°5′6″N 75°39′12″W | |
Country | United States |
State | New York |
County | Madison |
Chartered | 1901 |
शासन | |
• प्रणाली | Mayor-Council |
• Mayor | Leo Matzke (D) |
• Common Council | Members' List
• W1: Brahim Zogby (R)
• W2: David Cimpi (R) • W3: A. Max Smith (R) • W4: Helen Acker [1] • W5: Jim Chamberlain (D) • W6: Tom Simchik (R) |
क्षेत्रफल[2] | |
• कुल | 22.14 वर्गमील (57.33 किमी2) |
• थल | 22.05 वर्गमील (57.12 किमी2) |
• जल | 0.08 वर्गमील (0.21 किमी2) |
ऊँचाई | 430 फीट (131 मी) |
जनसंख्या (2010) | |
• कुल | 11,393 |
• अनुमान (2016)[3] | 11,080 |
• घनत्व | 502.43 वर्गमील (193.99 किमी2) |
समय मण्डल | Eastern (EST) (यूटीसी-5) |
• ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | EDT (यूटीसी-4) |
ZIP code | 13421 |
दूरभाष कोड | 315 |
FIPS code | 36-053-54837 |
GNIS feature ID | 0959363 |
बंद करें
ओनाइडा, उनिता तथा सीराक्जूज़ नगरों के मध्य में ओनाइडा झील से दक्षिण-पूर्व ९ किमी॰ पर स्थित है। इसको सैंड्स हिगिबाथम ने १८२९-३० ई. में बसाया था। १९०१ ई. से इसे नगर माना गया है।
यह नगर न्यूयॉर्क सेंट्रल तथा न्यूयॉर्क, ओंटेरियो तथा पश्चिमी रेलमार्गो द्वारा जुड़ा हुआ है। दक्षिण-पूर्व की ओर ओनाइडा कासल गाँव है जहाँ पहले ओनाइडा जाति के अमरीकी आदिवासी एकत्रित होते थे। यह नगर इस जातिवालों का मुख्य केंद्र है। ये लोग अधिकांशत: चाँदी के बर्तन बनाने का धंधा करते हैं। इस नगर में लकड़ी की वस्तुओं, विद्युत् संबंधी उपकरण, दूध दुहने के यंत्रों, लोहे के सामान, पट्टियों, कागज की पेटियों इत्यादि का निर्माण होता है।