ओड़िआ लिपि
From Wikipedia, the free encyclopedia
ओड़िआ लिपि, ब्राह्मी लिपि से व्युत्पन्न लिपि है जिसका प्रयोग ओड़िआ भाषा लिखने में होता है। इस लिपि के वर्णों का रूप देखकर ऐसा भ्रम हो सकता है कि इस पर तमिल, मलयालम आदि दक्षिण भारतीय लिपियों का प्रभाव है, किन्तु ऐसा है नहीं। ओड़िआ लिपि, देवनागरी लिपि और बंगला लिपि से सर्वाधिक मिलती-जुलती है।