ऑस्ट्रेलिया की अर्थव्यवस्था
From Wikipedia, the free encyclopedia
ऑस्ट्रेलिया की अर्थव्यवस्था विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और ऑस्ट्रेलिया एक विकसित औद्योगिक देश समझा जाता है। सन् २०१४ में इसका सकल घरेलू उत्पाद (GDP) १५.२५ खरब (१.५२५ ट्रिलियन) अमेरिकी डॉलर था और इसकी कुल सम्पत्ति ६४ खरब डॉलर थी। २०१२ में क्रय शक्ति समता (purchasing power parity) के अनुसार यह विश्व की १७वीं सबसे बड़ी और अंकित मूल्य (nominal) के हिसाब से यह १२वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी।[1]