ऑ
मूल मराठी भाषा का वर्ण / From Wikipedia, the free encyclopedia
ऑ मराठी भाषा का एक वर्ण है। ऍ और ऑ वास्तविक देवनागरी में नहीं पाये जाते। वर्तमान में हिन्दी में ऑ वर्ण का उपयोग केवल अंग्रेजी शब्दों में किया जाता है। अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला (अ॰ध॰व॰) में इसके उच्चारण को ɔ के चिन्ह से लिखा जाता है। इसका प्रयोग अधिकतर अंग्रेज़ी के शब्दों को लिखने के लिए किया जाता है, स्वाभाविकतः "फॉर" (for), "नॉट" (not) और "बॉल" (ball)। इसकी ध्वनि आधुनिक मानक हिन्दी के तत्सम, तद्भव तथा देशज शब्दों में नहीं पाई जाती परं कुछ पश्चिमी हिन्दी उपभाषाओं में इसका प्रयोग मिलता है, उदाहरणतः खड़ीबोली और हरियाणवी वाले कुछ क्षेत्रों में "सोना" को "सॉना" उच्चारित किया जाता है।