Loading AI tools
अंटार्कटिका के बेलिंगशौसेन सागर में द्वीप विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
ऐलेक्ज़ैन्डर द्वीप (Alexander Island), जो ऐलेक्ज़ैन्डर प्रथम द्वीप (Alexander I Island) अंटार्कटिका महाद्वीप का सबसे बड़ा [द्वीप]] है। यह पश्चिमी अंटार्कटिका के अंटार्कटिक प्रायद्वीप के पाल्मर धरती क्षेत्र में बेलिंग्सहाउज़ेन सागर में स्थित है। द्वीप और अंटार्कटिक प्रायद्वीप के बीच में मार्गरीट खाड़ी (Marguerite Bay) और जॉर्ज षष्ठम खाड़ी (George VI Sound) आती है। जॉर्ज षष्ठम खाड़ी में जॉर्ज षष्ठम हिमचट्टान सदा टिकी रहने से वास्त्व में ऐलेक्ज़ैन्डर द्वीप मुख्यभूमि के प्रायद्वीप से हमेशा हिमचट्टान द्वारा जुड़ा रहता है।[1] यह द्वीप उत्तर-दक्षिण दिशा में ३९० किमी लम्बा है। अपने उत्तरी भाग में यह ८० किमी और दक्षिणी भाग में २४० किमी चौड़ा है। उत्तरी कनाडा के डेवन द्वीप के बाद, ऐलेक्ज़ैन्डर द्वीप विश्व का दूसरा सबसे विशाल द्वीप है जहाँ कोई मानव-वासी नहीं।[2]
भूगोल | |
---|---|
अवस्थिति | बेलिंग्सहाउज़ेन सागर |
निर्देशांक | 71°00′S 70°00′W |
क्षेत्रफल | 2,460 km2 (950 sq mi) |
लम्बाई | 390 km (242 mi) |
चौड़ाई | 80 km (50 mi) |
अधिकतम ऊँचाई | 2,987 m (9800 ft) |
प्रशासन | |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.