![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/2/20/Acyrthosiphon_pisum_%2528pea_aphid%2529-PLoS.jpg/640px-Acyrthosiphon_pisum_%2528pea_aphid%2529-PLoS.jpg&w=640&q=50)
ऐफिड
From Wikipedia, the free encyclopedia
द्रुमयूका, माहू या ऐफिड (Aphids) छोटे आकार के कीट हैं जो पौधों का रस (sap) चूसते हैं। ये एफिडोडिया (Aphidoidea) कुल में आते हैं। माहू समशीतोष्ण क्षेत्रों में कृषि में उगायी जाने वाली फललों के सर्वाधिक विनाशकारी शत्रु हैं (जैसे सरसो पर लगने वाली माहू या चेपा या 'तेले' या 'लाही' कीट)। किन्तु प्राणिशात्र की दृष्टि से वे सबसे सफल 'जीव' (organisms) समूह हैं। यह 'सफलता' इनकी कुछ प्रजातियों में अलैंगिक प्रजनन (asexual reproduction) की क्षमता के कारण है। इनकी लगभग 4,400 प्रजातियाँ और 10 कुल ज्ञात हैं। इनकी लम्बाई 1 मिमी से लेकर 10 मिमी तक होती है।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/2/20/Acyrthosiphon_pisum_%28pea_aphid%29-PLoS.jpg/640px-Acyrthosiphon_pisum_%28pea_aphid%29-PLoS.jpg)