![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/6/6e/A._P._J._Abdul_Kalam.jpg/640px-A._P._J._Abdul_Kalam.jpg&w=640&q=50)
ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम
भारत के पूर्व राष्ट्रपति और परमाणु वैज्ञानिक (1931–2015) / From Wikipedia, the free encyclopedia
अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम[2] (अंग्रेज़ी: A P J Abdul Kalam), जो मिसाइल मैन और जनता के राष्ट्रपति नाम से भी जाने जाते हैं, भारतीय गणतंत्र के ग्यारहवें निर्वाचित राष्ट्रपति थे।[3] वे भारत के पूर्व राष्ट्रपति, जानेमाने वैज्ञानिक और अभियंता (इंजीनियर) के रूप में विख्यात थे। उन्होंने सिखाया जीवन में चाहें जैसे भी परिस्थिति क्यों न हो पर जब आप अपने सपने को पूरा करने की ठान लेते हैं तो उन्हें पूरा करके ही रहते हैं। अब्दुल कलाम मसऊदी के विचार आज भी युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम | |
![]() | |
भारत के 11वें राष्ट्रपति | |
कार्यकाल 25 जुलाई 2002 – 25 जुलाई 2007 | |
प्रधान मंत्री | अटल बिहारी वाजपयी मनमोहन सिंह |
---|---|
उपराष्ट्रपति | कृष्ण कान्त भैरोंसिंह शेखावत |
पूर्व अधिकारी | के॰ आर॰ नारायणन |
उत्तराधिकारी | प्रतिभा देवीसिंह पाटिल |
जन्म | 15 अक्टूबर 1931 रामेश्वरम, रमानाथपुरम जिला, ब्रिटिश राज (मौजूदा तमिलनाडु, भारत) |
मृत्यु | 27 जुलाई 2015( 2015-07-27) (उम्र 83)[1] शिलोंग, मेघालय, भारत |
विद्या अर्जन | सेंट जोसेफ कॉलेज, तिरुचिरापल्ली मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी |
पेशा | प्रोफेसर, लेखक, वैज्ञानिक एयरोस्पेस इंजीनियर |
हस्ताक्षर | ![]() |
वेबसाइट | abdulkalam.com |
इन्होंने मुख्य रूप से एक वैज्ञानिक और विज्ञान के व्यवस्थापक के रूप में चार दशकों तक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) संभाला व भारत के नागरिक अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाइल के विकास के प्रयासों में भी शामिल रहे। इन्हें बैलेस्टिक मिसाइल और प्रक्षेपण यान प्रौद्योगिकी के विकास के कार्यों के लिए भारत में 'मिसाइल मैन' के रूप में जाना जाता है।[4]
इन्होंने 1974 में भारत द्वारा पहले मूल परमाणु परीक्षण के बाद से दूसरी बार 1998 में भारत के पोखरान-द्वितीय परमाणु परीक्षण में एक निर्णायक, संगठनात्मक, तकनीकी और राजनैतिक भूमिका निभाई।[5]
कलाम सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी व विपक्षी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दोनों के समर्थन के साथ 2002 में भारत के राष्ट्रपति चुने गए।[6] पांच वर्ष की अवधि की सेवा के बाद, वह शिक्षा, लेखन और सार्वजनिक सेवा के अपने नागरिक जीवन में लौट आए। इन्होंने भारत रत्न, भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किये।