![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/5/5e/MG_Sreekumar_%2528Cropped%2529.jpg/640px-MG_Sreekumar_%2528Cropped%2529.jpg&w=640&q=50)
एम॰ जी॰ श्रीकुमार
भारतीय गायक / From Wikipedia, the free encyclopedia
ऍम जी श्रीकुमार एक मलयाली पार्श्वगायक, गीतकार और संगीतकार हैं। वे मलयाली सिनेमा के प्रसिद्धतम संगीत निर्देशकों में से एक हैं। मलयाली गानों के अलावा, उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड और हिन्दी भाषाओं में भी गाने गाए हैं। ३० वर्ष से भी अधिक के अपने व्यावसायिक जीवन मे उन्होंने इन विभिन्न भारतीय भाषाओं में ३००० से अधिक गानों में काम किया है। श्रीकुमार को अपने गानों के लिए दो बार सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक की श्रेणी में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। श्रीकुमार, संगीत-निर्देशक एम जी राधाकृष्णन और के ओमानकुट्टी के सबसे छोटे भाई हैं। वे केरल में केएमजी म्यूज़िक्स के नाम से एक संगीत कम्पनी के मालिक भी हैं, तथा तिरुवनंतपुरम के सारेगामा संगीतशाला के भी मालिक हैं।
सामान्य तथ्य ऍम जी श्रीकुमार, पृष्ठभूमि ...
ऍम जी श्रीकुमार | |
---|---|
![]() | |
पृष्ठभूमि | |
जन्म नाम | एम जी श्रीकुमार |
अन्य नाम | श्रीयेत्तन, श्रीकुट्टन |
जन्म | 25 मई 1958 (1958-05-25) (आयु 66) हरिपद, केरल, भारतਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ |
निधन | ਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ |
पेशा | गायक, संगीतकार, फ़िल्म निर्माता |
सक्रियता वर्ष | १९८३–वर्त्तमान |
वेबसाइट | mgsreekumar |
बंद करें