एथेंस
ग्रीस की राजधानी / From Wikipedia, the free encyclopedia
एथेंस जिसे एथीना भी कहा जाता है यूरोपीय देश यूनान की राजधानी एवं वहां का सबसे बड़ा शहर है। यह विश्व के प्राचीनतम शहरों में शुमार होता है। इसका इतिहास तीन हजार वर्ष से भी पुराना है। एथेंस की आबादी २००१ में लगभग ७,४५,५१४ थी। यह महान दार्शनिक सुकरात और उनके शिष्य महामानव प्लेटो की जन्मभूमि है।