Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
एडवर्ड विटेन (जन्म 26 अगस्त 1951) अमेरिकी सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी होने के साथ-साथ गणितीय भौतिकी पर केन्द्रित हैं जो इंस्टिट्यूट फॉर एडवांस्ड स्टडी प्रिंसटन, न्यू जर्सी में गणितीय भौतिकी के प्रोफ़ेसर हैं।
एडवर्ड विटेन | |
---|---|
विटेन क्लैम्बर प्रौद्योगिकी कॉलेज, गोटनबर्ग स्वीडन में २९ अप्रैल २००८ को भाषण देते हुए। | |
जन्म |
26 अगस्त 1951 बाल्टीमोर, मैरीलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका |
आवास | प्रिंसटन, न्यू जर्सी, संयुक्त राज्य अमेरिका |
राष्ट्रीयता | अमेरिकी |
क्षेत्र |
सैद्धान्तिक भौतिकशास्त्रि सुपरस्ट्रिंग सिद्धांत |
संस्थान |
इंस्टिट्यूट फॉर एडवांस्ड स्टडी हार्वर्ड विश्वविद्यालय कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी प्रिंसटन विश्वविद्यालय |
शिक्षा |
ब्राण्डैस विश्वविद्यालय (बी.ए.) विस्कॉन्सिन विश्वविद्यालय, मैडिसन प्रिंसटन विश्वविद्यालय (पीएचडी) |
डॉक्टरी सलाहकार | डेविड ग्रॉस |
डॉक्टरी शिष्य |
जोनाथन बैग्गर के.एच. वफा स्टीवन गिडिंग्स जिओ-गिरोह वेन ईवा सिल्वेर्स्तेन शमित काचरू सर्गेई गुकोव मुकुन्द रंगमणी तामार फ्रीडमान पीटर स्र्व्सक क्रिस्टोफर बेसल ड्रोर बार-नाटन |
प्रसिद्धि |
स्ट्रिंग सिद्धांत M-सिद्धांत प्रमात्रा गुरुत्व प्रमात्रा क्षेत्र सिद्धान्त Supersymmetry |
उल्लेखनीय सम्मान |
MacArthur Fellowship (1982) Dirac Medal (1985) Albert Einstein Award (1985) Fields Medal (1990) Henri Poincaré Prize (2006) Alan T. Waterman Award (1995) Dannie Heineman Prize (1998) Nemmers Prize (2000) Harvey Prize (2005) Crafoord Prize (2008) Lorentz Medal (2010) Isaac Newton Medal (2010) Fundamental Physics Prize (2012) |
२००४ के टाईम पत्रिका के एक लेख के अनुसार वृहत सोच वाले विश्व के महानतम जीवित सैद्धन्तिक भौतिक विज्ञानी हैं।[1]
विटेन का जन्म बाल्टीमोर में हुआ। वे लोरेन (वोलाच) विटेन और लूईस विटेन के पुत्र हैं जो कि एक सामान्य आपेक्षिकता और गुरुत्वाकर्षण के विशेषज्ञ, सैद्धांतिक भौतिक शास्त्रि के रूप में जाने जाते हैं।[2]
विटेन का सैद्धांतिक भौतिकी में बहुत ही सराहनीय योगदान है। उनके ३४० से भी अधिक प्राथमिक रूप से प्रमात्रा क्षेत्र सिद्धान्त और स्ट्रिंग सिद्धांत में और संस्थिति और ज्यामिति से सम्बंधित क्षेत्रो में हैं। सन् 2004 में, टाइम पत्रिका ने लिखा कि विटेन "सामान्यतः दुनिया के महानतम सैद्धांतिक भौतिक शास्त्रि माने जाते" थे।[1]
विटेन की शादी काईरा नेप्पी से हुई, जो प्रिंसटन विश्वविद्यालय में भौतिक विज्ञान की प्रोफेसर हैं।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.