Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
एंजेल डी मारिया (अंग्रेज़ी: Ángel Di María) अर्जेंटीना के एक पेशेवर फुटबॉलर हैं जो सेरी ए क्लब जुवेंटस और अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम के लिए विंगर (Winger) या मिडफील्डर (Midfielder) के रूप में खेलते हैं। अपनी गति, ड्रिब्लिंग और चपलता के लिए जाने जाने वाले डि मारिया को अपनी पीढ़ी के तथा अर्जेंटीना के महानतम खिलाड़ियों में से एक माना जाता है।[4][5][6][7][8][9][10]
2017 में डी मारिया | |||
व्यक्तिगत विवरण | |||
---|---|---|---|
नाम | एंजेल फैबियन डी मारिया[1] | ||
जन्म तिथि | 14 फ़रवरी 1988[2] | ||
जन्म स्थान | रोसारियो, अर्जेंटीना | ||
कद | 1.80 मीटर[3] | ||
खेलने की स्थिति | विंगर, मिडफील्डर | ||
क्लब का विवरण | |||
वर्तमान क्लब | जुवेंटस | ||
नम्बर | 22 |
डी मारिया ने रोसारियो सेंट्रल के साथ अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन 2007 में 19 साल की उम्र में बेनफिका क्लब के साथ हस्ताक्षर करने के बाद वो सुर्खियों में आए। उन्होंने बेनफिका को पांच साल में क्लब का पहला लीग खिताब प्रिमेइरा लिगा जीतने में मदद की। 2010 में डी मारिया €2.5 करोड़ के हस्तांतरण में स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड चले गए। रियल मैड्रिड के साथ डी मारिया ने 2011-12 ला लीगा खिताब और 2013-14 यूईएफए चैंपियंस लीग जीता। 2014 में डी मारिया ने मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए 5.97 करोड़ पाउंड (€7.56 करोड़) के तत्कालीन ब्रिटिश रिकॉर्ड सौदे पर हस्ताक्षर किए, लेकिन एक साल बाद वो मैनचेस्टर यूनाइटेड को छोड़कर पेरिस सेंट-जर्मेन में शामिल हो गए। इंग्लैंड में अपने समय के दौरान डि मारिया को 2014 में फीफप्रो मेन्स वर्ल्ड 11 में चुना गया था।[11] फ्रांस में डी मारिया ने पांच लीग खिताब, पांच कूप डे फ्रांस और चार कूप डे ला लीग खिताब जीते। डी मारिया ने 2020 में क्लब को अपने पहले चैंपियंस लीग फाइनल में पहुंचने में मदद की। वह पीएसजी क्लब के नौवें सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। वह 2022 की गर्मियों में इटली के क्लब जुवेंटस में में शामिल हो गए।
डी मारिया ने 2007 में अर्जेंटीना की अंडर-20 टीम के लिए खेलते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अर्जेंटीना के लिए पदार्पण किया। टीम के साथ उन्होंने कनाडा में आयोजित 2007 फीफा अंडर-20 विश्व कप जीता। 2008 ओलंपिक खेलों में अर्जेंटीना के लिए खेलते हुए डी मारिया ने फाइनल में नाइजीरिया के खिलाफ विजयी गोल करके अर्जेंटीना को फुटबॉल में लगातार दूसरा ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाया। उन्होंने उसी वर्ष 2008 में 20 वर्ष की आयु में अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम के लिए अपनी पहली शुरुआत की। उन्होंने अर्जेंटीना के लिए चार फीफा विश्व कप में भाग लिया है। अर्जेंटीना को 2014 फीफा विश्व कप के फाइनल में पहुंचाने और 2022 फीफा विश्व कप के फाइनल में टीम के लिए दूसरा गोल करके अर्जेंटीना को तीसरा विश्व कप जीतने में मदद की। डी मारिया 2015, 2016 और 2021 में कोपा अमेरिका का फाइनल खेलने वाली अर्जेंटीना टीम का भी हिस्सा रहे हैं। 2021 कोपा अमेरिका के फाइनल में डी मारिया ने एकमात्र गोल करके अर्जेंटीना को 28 साल में अपनी पहली ट्रॉफी दिलाई।[12][13]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.