Loading AI tools
जर्मन चांसलर,राष्ट्रप्रमुख विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
एंजेला डोरोथी मर्केल (जर्मन: Angela Dorothea Merkel), (German: [aŋˈɡeːla doʁoˈteːa ˈmɛʁkl̩] ( सुनें);[1] (जन्म :१९५४, हैम्बर्ग) जर्मनी की राजनीतिज्ञ और भूतपूर्व शोध वैज्ञानिक हैं जो २००५ से जर्मनी की चांसलर हैं। मर्केल वर्ष २००० से क्रिस्टियन डेमोक्रेटिक यूनियन (जर्मनी) का नेतृत्व कर रही हैं। वे जर्मनी की पहली महिला हैं जो इनमें से किसी भी पद का दायित्व संभाल रही हैं।
एंजेला मर्केल | |
---|---|
जर्मनी की चांसलर | |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण २२ नवम्बर २००५ | |
राष्ट्रपति | हॉर्स्ट कूह्लर क्रिस्टियन वुल्फ जोचिम गॉक |
सहायक | फ्राँज़ मुंतरफेरिंग फ़्रैंक-वाल्टर स्टिनमीयर गीदो वेस्टरवेले फिलिप रूस्लर |
पूर्वा धिकारी | गेर्हार्ड श्र्योडर |
पर्यावरण मंत्रालय | |
पद बहाल १७ नवम्बर १९९४ – २६ अक्टूबर १९९८ | |
चांसलर | हेल्मट कोल |
पूर्वा धिकारी | क्लॉज़ टूफर |
उत्तरा धिकारी | जूर्गन ट्रिटिन |
महिला और युवा मामले मंत्रालय | |
पद बहाल १८ जनवरी १९९१ – १७ नवम्बर १९९४ | |
चांसलर | हेल्मट कोल |
पूर्वा धिकारी | उर्सुला लहर |
उत्तरा धिकारी | क्लॉडिया नोल्ते |
स्ट्रैलसण्ड-नोर्दवोर्पोमर्न – रूजेन के लिए बण्डरस्टैग की सदस्या | |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण २ दिसम्बर १९९० | |
पूर्वा धिकारी | निर्वाचन क्षेत्र निर्मित |
जन्म | 17 जुलाई 1954 हैम्बर्ग, पश्चिमी जर्मनी |
जन्म का नाम | एंजेला डोरोथी कैज़्नर |
राजनीतिक दल | डेमोक्रेटिक अवेकनिंग (१९८९-९०) क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (१९९०-अब तक) |
जीवन संगी | जोशिम सॉयर (१९९८–अब तक) उलरिच मर्केल (१९७७–१९८२) |
शैक्षिक सम्बद्धता | लिपज़िग विश्वविद्यालय |
धर्म | जर्मनी में इवांजेलिक चर्च |
हस्ताक्षर | |
फोर्ब्स द्वारा विश्व के सबसे प्रभावशाली लोगों की वर्ष २०१४ की सूची में मर्केल को महिलाओं में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ और २०१३ की संयुक्त सूची में पाँचवाँ स्थान प्राप्त हुआ है।[2] २०१२ की जारी संयुक्त सूची में उन्हें दूसरा स्थान मिला था।[2]
बर्लिन मूल के पिता हॉर्स्ट कैस्नर और पोलिश मूल की माता हर्लिण्ड की संतान के रूप में मर्केल का जन्म हुआ। बचपन में उनका नाम एंजेला डोरोथी कैज़्नर रखा गया। मर्केल की माँ जर्मनी की सोशल डेमोक्रैटिक पार्टी की सदस्या रह चुकी थीं।[3] मर्केल की कुछ विरासत पोलैण्ड से भी जुड़ी हुई है क्योंकि उनके पितृ पितामह, लुडविग कैज़मीर्जाक़, पोलिश मूल[4] के जर्मन[5] थे।
प्राथमिक तौर पर एक भौतिक रसायनज्ञ के रूप में प्रशिक्षित मर्केल ने १९८९ की क्रांति के प्रभाव स्वरूप, पूर्वी जर्मन सरकार की उप-प्रवक्ता के रूप में संक्षिप्त सेवा कर, राजनीति में प्रवेश किया।
14 मार्च 2014 को वह चौथी बार जर्मनी की चांसलर बनीं।[6]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.