Loading AI tools
मुंबई का एक उपनगर विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
उल्हासनगर (Ulhasnagar) भारत के महाराष्ट्र राज्य के ठाणे ज़िले में स्थित एक नगर है। यह मुंबई शहरी क्षेत्र का भाग है। उल्हासनगर मुम्बई से कुछ ६० किलोमीटर दूर है। इस शहर का नाम कोंकण की सबसे लंबी नदी, उल्हास नदी, पर पड़ा है।[1][2][3]
उल्हासनगर Ulhasnagar | |
---|---|
उल्हासनगर में बिड़ला मन्दिर | |
निर्देशांक: 19.22°N 73.15°E | |
देश | भारत |
प्रान्त | महाराष्ट्र |
ज़िला | ठाणे ज़िला |
ऊँचाई | 19 मी (62 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 5,06,098 |
भाषा | |
• प्रचलित | मराठी |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
आजादी के साथ-साथ भारतवर्ष का विभाजन हुआ और पाकिस्तान बन गया। उस समय पाकिस्तान के सिंध प्रान्त में हिन्दू सिंधियों पर अत्यधिक अत्याचार हुवे और लाखों सिन्धी शरणार्थी बनकर भारत आए। उनमें से करीब एक लाख सिंधियों को कल्याण से ५ कि. मी. की दुरी पर स्थित सैनिक कैंप में रखा गया। बाद में उस एरिया को सन १९४९ में यह तालुका बना दिया गया। इस शहर का नामकरण उस समय के गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचार्य जी ने किया। उपनगरीय रेल स्टेशन १९५५ में बना। सन १९६० में यह शहर नगरपालिका बना। अब यह शहर महानगरपालिका है।
यह शहर सन १९६० में नगरपालिका बना उस समय इसके प्रमुख रहे श्री. अर्जुन के. बालानी। बाद में कई वर्षो तक भारतीय जनता पार्टी के श्री सीतलदास हरचन्दानी आमदार के रूप में रहे।
२००१ की भारतीय जनगणना के अनुसार उल्हासनगर की जनसँख्या ४,७२,९४३ है। पुरूष ५३ % और महिलाएं ४७% है। साक्षरता दर ७६% है। पुरुषों की साक्षरता दर ८० % और महिलों की साक्षरता दर ९०% है। अनुमान है कि वर्तमान में इस शहर की जनसँख्या ८,००,००० से ९,००,००० के बीच है।
उल्हासनगर शहर को ५ कैम्पों में बांटा गया है, उल्हासनगर १ से उल्हासनगर ५ तक। उल्हासनगर शहर कल्याण और अंबरनाथ के बीच में है। लगभग १३ स्क्वायर किलोमीटर एरिया इस शहर की है।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.