![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/7/7e/AGOModra_Leonids98.jpg/640px-AGOModra_Leonids98.jpg&w=640&q=50)
उल्का वर्षा
आकाशीय घटना / From Wikipedia, the free encyclopedia
उल्का वर्षा (meteor shower) एक खगोलीय घटना है जिसमें किसी ग्रह पर आकाश के एक ही स्थान से बार-बार कई उल्का बरसते हुए प्रतीत होते हैं। यह उल्का वास्तव में खगोलीय मलबे की धाराओं के ग्रह के वायुमंडल पर अति-तीव्रता से गिरने से प्रस्तुत होते हैं। अधिकतर का आकार बहुत ही छोटा (रेत के कण से भी छोटा) होता है इसलिए वह सतह तक पहुँचने से बहुत पहले ही ध्वस्त हो जाते हैं। अधिक घनी उल्का वर्षा को उल्का बौछार (meteor outburst) या उल्का तूफ़ान (meteor storm) कहते हैं और इनमें एक घंटे में 1000 से अधिक उल्का गिर सकते हैं।[1][2]
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/7/7e/AGOModra_Leonids98.jpg/320px-AGOModra_Leonids98.jpg)
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/5/50/Leonid_meteor_shower_as_seen_from_space_%281997%29.jpg/220px-Leonid_meteor_shower_as_seen_from_space_%281997%29.jpg)