Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग १२ भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक राज्य राजमार्ग है। १४६.९८ किलोमीटर लम्बा यह राजमार्ग कैराना से शुरू होकर रेहर तक जाता है। इसे पानीपत-खटीमा मार्ग भी कहा जाता है। यह मुज़फ़्फ़र नगर और बिजनौर जिलों से होकर गुजरता है। सन् २००० में उत्तर प्रदेश के विभाजन से पहले यह राजमार्ग रेहर से आगे नैनीताल जिले के खटीमा नगर तक जाता था।
राज्य राजमार्ग 12 | |
---|---|
मार्ग की जानकारी | |
लंबाई: | 146.98 कि॰मी॰ (91.33 मील) |
प्रमुख जंक्शन | |
पूर्वी अन्त: | रेहर |
पश्चिमी अन्त: | कैराना |
स्थान | |
राज्य: | उत्तर प्रदेश: 146.98 कि॰मी॰ (91.33 मील) |
मुख्य गंतव्य: | रेहर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, कैराना |
यह राजमार्ग कैराना नगर के समीप हरियाणा सीमा से शुरू होता है। हरियाणा राज्य में आगे यही मार्ग पानीपत नगर तक भी जाता है। कैराना से पूर्व की ओर बढ़ता हुआ यह राजमार्ग शामली पहुंचता है, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग ७०९ए और ७०९बी इसे काटते हैं। शामली से पूर्व की और आगे बढ़कर यह मुजफ्फरनगर पहुँचता है, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग ३३४ इसे काटता है। मुजफ्फरनगर से थोड़ा आगे जाकर यह गंगा नदी को पार करता है, बिजनौर नगर पहुंचता है, जहां यह राष्ट्रीय राजमार्ग ३४ को काटता है। बिजनौर से आगे बढ़कर शेरकोट और अफजलगढ़ होते हुए यह राजमार्ग उत्तराखण्ड सीमा पर स्थित रेहर में समाप्त हो जाता है। उत्तराखण्ड के गठन से पहले यह राजमार्ग १५० किमी का अतिरिक्त सफर तय करके जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, रुद्रपुर, किच्छा तथा सितारगंज होते हुए नेपाल सीमा के पास स्थित खटीमा नगर तक जाता था।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.