Loading AI tools
गोवा का जिला विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
उत्तर गोवा जिला, भारतीय राज्य गोवा के दो जिलों में से एक है। जिले का क्षेत्रफल 1736 किमी² है और यह उत्तर और पूर्व में क्रमश: महाराष्ट्र के जिलों सिंधुदुर्ग और कोल्हापुर से, दक्षिण में दक्षिण गोवा जिला और पश्चिम में अरब सागर से घिरा है।[1][2]
आज के उत्तर गोवा के ज्यादातर प्रदेश (परनेम, बिचोलिम और सतारी), कभी सावंतवाडी राजशाही के अधीन थे, जबकि पोंडा समय समय पर कभी सुण्दा राजशाही या मराठों या फिर सावंतवाडी राजशाही के अधिकार क्षेत्र में रहा। इसलिए इन क्षेत्रों को हिन्दुओं के लिए एक सुरक्षित क्षेत्र समझा जाता था जबकि क्षेत्र के अधिकतर हिंदु पुर्तगाली धर्माधिकरण के कारण निरंतर भय की स्थिति में रहते थे। 18 वीं शताब्दियों में नई विजय के एक भाग के रूप में पुर्तगालियों ने इन प्रदेशों पर विजय प्राप्त कर इन्हें अपने साम्राज्य में मिला लिया और 1961 में इन क्षेत्रों पर भारतीय गणराज्य के कब्जे से पहले तक यह पुर्तगाली साम्राज्य के अधीन ही रहे। गोवा और दो अन्य पूर्व पुर्तगाली बहि:क्षेत्रों को मिलाकर गोवा केन्द्र शासित प्रदेश का गठन किया गया। 1965 में गोवा को एक जिले के रूप में पुनर्गठित किया गया। 30 मई 1987, को गोवा को राज्य का दर्जा प्राप्त हो गया (जबकि दमन और दीव एक केंद्र शासित प्रदेश ही बना रहा) और गोवा को दो जिलों उत्तर गोवा और दक्षिण गोवा में पुनर्गठित किया गया।
उत्तर गोवा जिला 15o 48’ 00” N से 14o 53’ 54” N अक्षांस और 73o E से 75o E देशांतर के मध्य स्थित है।
जिले का प्रशासनिक मुख्यालय पणजी है, जो कि गोवा राज्य की राजधानी भी है। जिला कोंकण प्रदेश का एक हिस्सा भी है। जिले का विभाजन छ: तालुकों क्रमश: परनेम, बारदेज़ (मापुसा), बिचोलिम, सतारी (वलपोई), तिस्वाड़ी (पणजी) और पोंडा में किया जाता है।
उत्तर गोवा के अधिकांश लोगों की मातृभाषा कोंकणी है, जबकि महाराष्ट्र और कर्नाटक से सटे इलाकों में क्रमश मराठी और कन्नड़ भाषा बोली जाती है। गोवा राज्य की अधिकांश शिक्षित जनता अंग्रेजी भाषा और लगभग समस्त जनता हिन्दी भाषा का ज्ञान रखती है। जनसंख्या का एक छोटा भाग पुर्तगाली भाषा का ज्ञान रखता है, पर यह संख्या निरंतर कम हो रही है।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.