उत्तरी आयरलैंड के प्रथम मंत्री और उप प्रथम मंत्री
From Wikipedia, the free encyclopedia
उत्तरी आयर्लैण्ड के प्रथम मंत्री और उप प्रथम मंत्री उत्तरी आयरलैंड की कार्यपालिका के संयुक्त प्रमुख हैं और कार्यकारी कार्यालय चलाने के लिए पूरी जिम्मेदारी रखते हैं। दोनो पदों में एक ही सरकारी शक्ति है; और नाम के बावजूद, उप प्रथम मंत्री प्रथम मंत्री के अधीन नहीं है। १९९८ में गुड फ्राइडे समझौता के बाद ये पद निर्माण हुआ।
उत्तरी आयरलैंड के कार्यकारिणी में प्रथम मंत्री व उप-प्रथम मंत्री और विभिन्न मंत्रियों के साथ विभिन्न विभाग और कार्यालय हैं। कार्यपालिका के ज्यादातर मंत्रियों की नियुक्ति विधानसभा के प्रमुख दल करते हैं, सिवाय न्याय मंत्री के जो एक सर्वदलीय वोट द्वारा चुने जाते हैं। यह कार्यपालिका यूनाइटेड किंगडम में कार्यरत तीन अवक्रमित सरकारों में से एक है, अन्य ऐसी सरकारें स्कॉटिश और वेल्श सरकारें हैं।