उत्तरी आयरलैंड कार्यपालिका
From Wikipedia, the free encyclopedia
उत्तरी आयरलैंड कार्यपालिका, उत्तरी आयरलैंड की अवक्रमित सरकार, उत्तरी आयरलैंड की विधायिका की एक प्रशासनिक शाखा है। यह उत्तरी आयरलैंड विधानसभा के प्रति जवाबदेह है और प्रारम्भ में उत्तरी आयरलैंड अधिनियम 1998 द्वारा स्थापित किया गया था, जिसे गुड फ्राइडे समझौते (या बेलफास्ट समझौते) की शर्तों के अनुरूप पारित किया गया था। अधिनियम में इस कार्यपालिका को "विधानसभा की कार्यकारी समिति" के रूप में संबोधित किया गया है और यह सहसांगतवादी शासन ("सत्ता-साझाकरण") का उदाहरण है।
उत्तरी आयरलैंड कार्यपालिका | |
---|---|
संक्षिप्त विवरण | |
स्थापना | 2 दिसम्बर 1999; 24 वर्ष पूर्व (1999-12-02) |
देश | उत्तरी आयरलैंड |
मुख्य नेता | प्रथम मंत्री व उप प्रथम मंत्री |
द्वारा नियुक्त | उत्तरी आयरलैंड विधानसभा |
मुख्य अंग | कार्यकारी समिति |
वार्षिक बजट | £10,329.1 मिलियन (वर्त्तमान)[1] |
मुख्यालय | स्टोरमोंट कैसल, बेलफ़ास्ट, BT4 3TT |
उत्तरी आयरलैंड के कार्यकारिणी में प्रथम मंत्री व उप-प्रथम मंत्री और विभिन्न मंत्रियों के साथ विभिन्न विभाग और कार्यालय हैं। कार्यपालिका के ज्यादातर मंत्रियों की नियुक्ति विधानसभा के प्रमुख दल करते हैं, सिवाय न्याय मंत्री के जो एक सर्वदलीय वोट द्वारा चुने जाते हैं। यह कार्यपालिका यूनाइटेड किंगडम में कार्यरत तीन अवक्रमित सरकारों में से एक है, अन्य ऐसी सरकारें स्कॉटिश और वेल्श सरकारें हैं।
जनवरी 2017 में, रिन्यूएबल हीट इंसेंटिव घोटाले के विरोध में उप प्रथम मंत्री ने इस्तीफा दे दिया था जिसके परिणामस्वरूप उत्तरी आयरलैंड की कार्यकारिणी स्थगित हो गई थी। जनवरी 2020 में, हितघरक के समझौते पर आने के बाद इसे पुनः स्थापित किया गया।