ईश्वर गुप्ता सेतु
From Wikipedia, the free encyclopedia
ईश्वर गुप्ता सेतु या कल्याणी सेतु, हुगली और नदिया ज़िले के बीच, हुगली नदी पर निर्मित एक सेतु है। इस सेतु की कुल लम्बाई १.०४ किलोमीटर (०.६५ मील) है, जिसके पूर्वी छोर पे, पश्चिम बंगाल का कल्याणी शहर, और पशिमी छोर पर बाँसबेड़िया स्थित है। इस सेतु द्वारा, नदिया और उत्तर चौबीस परगना ज़िले के संग, बर्धमान, हुगली और बीरभूम ज़िले सड़कमार्ग द्वारा जुड़ते हैं। यह सेतु, कल्याणी गतिमार्ग द्वारा कोलकाता महानगर से जुड़ता है। यह, राष्ट्रीय राजमार्ग-३४ को राष्ट्रीय राजमार्ग-२ से जोड़ता है। इस पुल का उपयोग प्रतिदिन २००० वाहन करते हैं।[1]
सामान्य तथ्य ईश्वर गुप्ता सेतु कल्याणी सेतु, निर्देशांक ...
ईश्वर गुप्ता सेतु कल्याणी सेतु | |
---|---|
निर्देशांक | 22°58′2″N 88°24′27″E |
आयुध सर्वेक्षण राष्ट्रीय ग्रिड | |
वहन | वाहन और पदयात्री |
पार | हुगली नदी |
स्थान | बाँसबेड़िया, हुगली जिला, पश्चिम बंगाल, भारत |
आधिकारिक नाम | प्रथम ईश्वर गुप्ता सेतु |
अन्य नाम | कल्याणी सेतु |
नामस्रोत | ईश्वर चन्द्र गुप्ता |
मालिक | PWD |
रखरखाव | पीडब्ल्यूडी, हुगली |
लक्षण | |
डिज़ाइन | सन्तुलित कैण्टिलीवर पुल |
सामग्री | कंक्रीट |
कुल लम्बाई | 1.04 कि॰मी॰ (3,400 फीट) |
इतिहास | |
खुला | 1989 (1989) |
बंद करें