![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/0/0a/Iltutmish_Tomb_Delhi_in_1860.jpg/640px-Iltutmish_Tomb_Delhi_in_1860.jpg&w=640&q=50)
इल्तुतमिश
From Wikipedia, the free encyclopedia
शम्सुद्दीन इल्तुतमिश दिल्ली सल्तनत में शम्सी वंंश का एक प्रमुख शासक था। तुर्की-राज्य संस्थापक कुतुब-उद-दीन ऐबक के बाद वो उन शासकों में से था जिससे दिल्ली सल्तनत की नींव मजबूत हुई। वह ऐबक का दामाद भी था। उसने 1211 इस्वी से 1236 इस्वी तक शासन किया। राज्याभिषेक समय से ही अनेक तुर्क अमीर उसका विरोध कर रहे थे। खोखरों के विरुद्ध इल्तुतमिश की कार्य कुशलता से प्रभावित होकर मुहम्मद ग़ोरी ने उसे “अमीरूल उमरा” नामक महत्त्वपूर्ण पद दिया था। अकस्मात् मुत्यु के कारण कुतुबद्दीन ऐबक अपने किसी उत्तराधिकारी का चुनाव नहीं कर सका था। अतः लाहौर के तुर्क अधिकारियों ने कुतुबद्दीन ऐबक के विवादित पुत्र आरामशाह (जिसे इतिहासकार नहीं मानते) को लाहौर की गद्दी पर बैठाया, परन्तु दिल्ली के तुर्की सरदारों एवं नागरिकों के विरोध के फलस्वरूप कुतुबद्दीन ऐबक के दामाद इल्तुतमिश, जो उस समय बदायूँ का सूबेदार था, को दिल्ली आमंत्रित कर राज्यसिंहासन पर बैठाया गया। आरामशाह एवं इल्तुतमिश के बीच दिल्ली के निकट जड़ नामक स्थान पर संघर्ष हुआ, जिसमें आरामशाह को बन्दी बनाकर बाद में उसकी हत्या कर दी गयी और इस तरह ऐबक वंश के बाद इल्बारी वंश का शासन प्रारम्भ हुआ।
![]() | इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (जून 2015 ,पुस्तक- एल पी शर्मा) स्रोत खोजें: "इल्तुतमिश" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
शम्स-उद-दीन इल्तुत्मिश | |||||
---|---|---|---|---|---|
दिल्ली का सुल्तान बदायुं का राज्यपाल नासिर अमीर-उल-मोमिनिन | |||||
![]() इल्तुतमिश का मकबरा | |||||
शासनावधि | १२१०-३० अप्रैल, १२३६ | ||||
पूर्ववर्ती | आराम शाह | ||||
उत्तरवर्ती | रुक्नुद्दीन फ़िरोज़ | ||||
जन्म | ਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ | ||||
निधन | ३० अप्रैल, १२३६ दिल्लीਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ | ||||
समाधि | ਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ | ||||
जीवनसंगी | शाह तुर्कान व अन्य | ||||
संतान | नसीर-उद-दीन महमूद, रूकुनुद्दीन फ़ीरोज़शाह, रज़िया सुल्तान, मुइज़-उद-दीन बहराम | ||||
| |||||
घराना | बदायुं | ||||
राजवंश | ममलूक सल्तनत (दिल्ली) | ||||
धर्म | इस्लाम |