इरक्वॉइ
From Wikipedia, the free encyclopedia
इरक्वॉइ (अंग्रेज़ी: Iroquois) पूर्वी उत्तर अमेरिका के कुछ ऐसे मूल अमेरिकी आदिवासियों के क़बीलों का समूह है जिनमें आपस में जाती और भाषा की बहुत सी समानताएँ हैं। सोलहवी सदी ईसवी में कई भिन्न इरक्वॉइ गुटों में मिलकर एक परिसंघ बनाया, जो "इरक्वॉइ परिसंघ" के नाम से मशहूर हो गया। शुरू में इस परिसंघ में पाँच आदिवासी राष्ट्र - मोहॉक, ओनीडा, ओनोनडागा, कायूगा, सॅनॅका - शामिल थे लेकिन १७२२ में तुस्कारोरा आदिवासी राष्ट्र भी इसमें शामिल हो गया। इसलिए इन्हें १७२२ तक "पंचराष्ट्र" कहा जाता था और उसके बाद "षष्ठराष्ट्र" कहा जाने लगा। आधुनिक युग में इरक्वॉइ लोग कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यू यॉर्क राज्य में रहते हैं। इरक्वॉइ लोगों में लम्बेघर बनाने की परम्परा थी, इसलिए इन्हें "हौडेनोशौनी लोग" भी कहा जाता है, जिसका इरक्वॉइ भाषा में अर्थ है "लम्बेघर के लोग"।[1]