इमैनुएल मैक्रों
फ्रांस के २५ वे राष्ट्रपति / From Wikipedia, the free encyclopedia
इमैनुएल जँ-मिशेल फ़्रेदेरिक मैक्रों (French: [emanɥɛl makʁɔ̃]; जन्म 21 दिसम्बर 1977) एक फ़्रांसीसी राजनीतिज्ञ, वरिष्ठ सिविल सेवक, और पूर्व निवेश बैंकर हैं।
इमैनुएल मैक्रों | |
---|---|
2023 में इमैनुएल | |
फ़्रांस के राष्ट्रपति | |
प्रधानमंत्री | एदुआर्द फिलीप |
पूर्वा धिकारी | फ़्रांस्वा ओलांद |
अंडोरा के सह-राजकुमार | |
प्रधानमंत्री | आंतोनी मार्ती |
पूर्वा धिकारी | फ़्रांस्वा ओलांद |
ऑन मार्श के अध्यक्ष | |
पूर्वा धिकारी | पद स्थापित |
अर्थव्यवस्था, उद्योग एवं डिजिटल कार्य मंत्री | |
प्रधानमंत्री | मैनुएल वाल्स |
पूर्वा धिकारी | आरनॉद मोंतबूर्ग |
उत्तरा धिकारी | मिशेल सापिन |
जन्म | 21 दिसम्बर 1977 (1977-12-21) (आयु 46) अमिएँ, फ्रांस |
जन्म का नाम | इमैनुएल जँ-मिशेल मैक्रों |
राजनीतिक दल | ऑन मार्श! (२०१६-वर्तमान) |
अन्य राजनीतिक संबद्धताऐं |
निर्दलीय (२००९-२०१६)
समाजवादी पार्टी (२००९ पूर्व) |
जीवन संगी | ब्रिजित त्रोनिउ (२००७-वर्तमान) |
हस्ताक्षर | |
वे समाजवादी पार्टी (फ़्राँस) के सदस्य थे २००६ से २००९ तक, और उन्हें फ़्रांस्वा ऑलांद के पहले सरकार में उपमहासचिव का पद मिला था। २०१६ में उन्होंने ऑन मार्श नामक केंद्रवादी[1] राजनीतिक आंदोलन की स्थापना की और २०१७ में उसके अंतर्गत राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीद्वार बने ।
२३ अप्रैल २०१७ में चुनाव के पहले चरण में उन्हें सबसे अधिक वोट मिले और वे दूसरे चरण के लिए योग्य हुए। ७ मई को हुए दूसरे चरण में उन्होंने प्रतिद्वंद्वी मरीन ले पेन को हराया।
३९ के आयु में मैक्रों फ़्रांस के सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति हैं। उन्होनें ले हाव्र के मेयर एदुआर्द फिलीप को १५ मई २०१७ को प्रधानमंत्री नियुक्त किया। फिलीप सरकार के मंत्रियों का नाम १७ मई को घोषित किया गया।