इनसैट-1बी
From Wikipedia, the free encyclopedia
इनसैट-1बी (INSAT-1B) एक भारतीय संचार उपग्रह था जो भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह प्रणाली का हिस्सा था। इसे 1983 में लाँच किया गया था और 74 डिग्री पूर्व के रेखांश पर भूस्तरण कक्षा में संचालित किया गया था।[3]
सामान्य तथ्य मिशन प्रकार, संचालक (ऑपरेटर) ...
लॉन्च करने से पहले इनसैट-1बी | |
मिशन प्रकार | संचार उपग्रह |
---|---|
संचालक (ऑपरेटर) | भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन |
कोस्पर आईडी | 1983-089B |
सैटकैट नं॰ | 14318 |
मिशन अवधि | 7 वर्ष |
अंतरिक्ष यान के गुण | |
अंतरिक्ष यान प्रकार | इनसैट-1 |
निर्माता | फोर्ड एयरोस्पेस |
लॉन्च वजन | 1,152 किलोग्राम (2,540 पौंड) |
मिशन का आरंभ | |
प्रक्षेपण तिथि | 30 अगस्त 1983, 06:32:00 यु.टी.सी[1] |
रॉकेट |
अंतरिक्ष शटल चैलेंजर एसटीएस-8 / कैनेडी स्पेस सेंटर प्रक्षेपण परिसर 39, कैनेडी स्पेस सेंटर |
ठेकेदार | नासा |
परियोजना तिथि | 31 अगस्त 1983, 07:48 यु.टी.सी |
मिशन का अंत | |
निष्कासन (डिस्पोज़ल) | सेवामुक्त |
निष्क्रिय | अगस्त 1993 |
कक्षीय मापदण्ड | |
निर्देश प्रणाली | भूकेन्द्रीय कक्षा |
काल | भू-स्थिर कक्षा |
देशान्तर |
74° पूर्व (1983-92) 93° पूर्व (1992-93) |
अर्ध्य-मुख्य अक्ष (सेमी-मेजर ऑर्बिट) | 42,164.88 किलोमीटर (26,200.04 मील) |
विकेन्द्रता | 0.0012393 |
परिधि (पेरीएपसिस) | 35,741 किलोमीटर (22,208 मील) |
उपसौर (एपोएपसिस) | 35,846 किलोमीटर (22,274 मील) |
झुकाव | 14.69 डिग्री |
अवधि | 23.93 घंटे |
युग | 14 नवंबर 2013, 15:52:38 यु.टी.सी[2] |
बंद करें
इसे फोर्ड एयरोस्पेस द्वारा निर्मित किया गया था और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा संचालित किया गया था। इनसैट-1बी इनसैट-1 श्रृंखला के उपग्रहों के लिए विकसित कस्टम उपग्रह बस पर आधारित था। इसका लाँच के समय 1,152 किलोग्राम (2,540 पाउंड) वजन था और इसकी सात साल तक काम करने की उम्मीद थी। अंतरिक्ष यान में सौर सरणी के द्वारा संचालित बारह सी बैंड और तीन एस बैंड ट्रांसपोंडर्स थे। स्थिरीकरण बूम का उपयोग उपग्रह के विषम डिजाइन से विकिरण टॉर्कों को संतुलित करने के लिए किया गया था।[4] अंतरिक्षयान को आर-4 डी-11 एपोजी मोटर द्वारा चालित किया गया था।