आविष्कारक
From Wikipedia, the free encyclopedia
आविष्कारक[1] उस व्यक्ति को कहते हैं जो कोई नया यन्त्र बनाए; कोई नया सिद्धान्त दे;[2] किसी कार्य को करने की कोई नई विधि या प्रक्रम निकाले; या किसी भौतिक घटना (फेनामेना) की खोज करे। पेटेन्ट प्रदान करने का काम आविष्कार या अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिये ही बनाया गया था।
उदाहरण के लिये गुरुत्वाकर्षण के नियम के आविष्कारक न्यूटन थे; लूई पास्चर ने कुत्ते के काटने से होने वाली बीमारी (रैबीज) के टीके का आविष्कार किया।[3]