![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/e/e0/ArduinoLogo_%25C2%25AE.svg/langhi-640px-ArduinoLogo_%25C2%25AE.svg.png&w=640&q=50)
आर्दुइनो
इतालवी ओपन-सोर्स हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर कंपनी / From Wikipedia, the free encyclopedia
आर्डूइनो (Arduino) एक मुक्तस्रोत कम्प्यूटर हार्डवेयर तथा सॉफ्टवेयर कम्पनी है। इस परियोजना का नाम भी आर्डूइनो ही है जो माइक्रोकन्ट्रोलर किट तथा सिंगल-बोर्ड माइक्रोकन्ट्रोलर बनाती है। इस परियोजना के अन्तर्गत निर्मित वस्तुएँ (किट, बोर्ड आदि) पूरे विश्व में मुक्तस्रोत हार्डवेयर और मुक्तस्रोत सॉफ्टवेयर के रूप में वितरित किए जाते हैं।[1] ये बोर्ड बहुत सस्ते हैं तथा डिजिटल कन्ट्रोल के लिए बहुत उपयोगी हैं।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/e/e0/ArduinoLogo_%C2%AE.svg/320px-ArduinoLogo_%C2%AE.svg.png)
यह परियोजना २००३ में इटली में आरम्भ हुई।[2] २०११ में न्यूयॉर्क की अदाफ्रूत इन्डस्ट्रीज ने अनुमान किया था कि लगभग ३ लाख आधिकारिक आर्डूइनो का निर्माण किया गया था। [3] और 2013 में 700,000 से अधिक प्रमाणित बोर्ड उपभोक्ताओ द्वारा प्रयोग में लाये जा रहे थे [4]