![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/f/fe/Grube_Messel_fg15.jpg/640px-Grube_Messel_fg15.jpg&w=640&q=50)
आर्टेसियन कुएं
From Wikipedia, the free encyclopedia
आर्टेसियन जलभृत (एक्विफर), भूमिगत पानी वाला एक सीमित जलभृत होता है जिसका जल पंप किये बिना ही एक कुएं के माध्यम से ऊपर की तरफ प्रवाहित होता है; ऐसे कुओं को आर्टेसियन कुआं कहा जाता है। प्राकृतिक दबाव की मात्रा उचित होने पर पानी जमीन की सतह तक भी पहुंच सकता है, ऐसी स्थिति में इस कुएं को बहता हुआ आर्टेसियन कुआं कहा जाता है।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/f/fe/Grube_Messel_fg15.jpg/640px-Grube_Messel_fg15.jpg)
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/1/13/Artesian_Well.png/320px-Artesian_Well.png)
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/8/88/Artesian_Well_%28PSF%29.png/640px-Artesian_Well_%28PSF%29.png)
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/5/55/Artesianwell.jpg/225px-Artesianwell.jpg)
- ऑस्ट्रेलिया के जल स्रोत के लिए ग्रेट आर्टेसियन बेसिन को देखें
जलभृत, चूना पत्थर या रेतीले पत्थर की तरह नरम चट्टान की एक परत होती है, जो अंतर्गमन मार्ग से पानी को अवशोषित करती है। छिद्रपूर्ण पत्थर अभेद्य चट्टान या मिट्टी के बीच ही सीमित होते हैं। यही दबाव को अधिक रखता है, इसलिए जब पानी को कोई रास्ता मिलता है तो यह गुरुत्वाकर्षण बल को काबू कर नीचे जाने की बजाए ऊपर चढ़ने लगता है। जलभृतों का रिचार्ज तब होता है जब उसके रिचार्ज जोन का जल स्तर कुएं के मुहाने से ज्यादा ऊंचाई पर होता है।
अगर आसपास की चट्टानों का दबाव पर्याप्त है तो जीवाश्म जलभृत भी आर्टेसियन हो सकते हैं। कई नए तेल के कुओं को दबावक्रित करने की प्रक्रिया भी इसी प्रकार की होती है।