आन्ध्र प्रदेश
भारतीय राज्य / From Wikipedia, the free encyclopedia
आन्ध्र प्रदेश (तेलुगु: ఆంధ్ర ప్రదేశ్(pronunciation सहायता·सूचना, अनुवाद: आन्ध्र का प्रांत), संक्षिप्त आं.प्र., भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित राज्य है। क्षेत्र के अनुसार यह भारत का सातवा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से जनसंख्या के आधार पर भारत के राज्य और संघ क्षेत्र!पांचवा सबसे बड़ा राज्य है। सबसे बड़ा शहर विशाखपट्नम राजधानी है। भारत के सभी राज्यों में सबसे लंबा समुद्र तट आन्ध्र प्रदेश में (1600 कि॰मी॰) होते हुए, दूसरे स्थान पर इस राज्य का समुद्र तट (972 कि॰मी॰) है।[12]
इस लेख की सामग्री पुरानी है। कृपया इस लेख को नयी मिली जानकारी अथवा नयी घटनाओं की जानकारी जोड़कर बेहतर बनाने में मदद करें। अधिक जानकारी के लिये वार्ता पृष्ठ देखें। (अगस्त 2022) |
आन्ध्र प्रदेश | |
---|---|
राज्य | |
ऊपर से, बाएं से दाएं,: वोंटीमिट्टा में कोडंडा राम मंदिर, लेपाक्षी में नंदी, पापी हिल्स, तिरुमला में वेंकटेश्वर मंदिर, अमरावती में ध्यान बुद्ध की मूर्ति, अरकु घाटी विशाखापत्तनम में सिंहचलम मंदिर, राजमंड्री में गोदावरी पुल | |
गान: "मा तेलुगू तल्लिकि" (हमारी माँ तेलुगु को) | |
निर्देशांक: 16.50°N 80.64°E / 16.50; 80.64 | |
देश | भारत |
गठन | 1 नवम्बर 1956[1][2] |
सबसे बड़ा शहर | विशाखपट्नम |
ज़िले | : 26 |
शासन | |
• सभा | आंध्र प्रदेश सरकार |
• राज्यपाल | एस. अब्दुल नजीर[3][4] |
• मुख्यमंत्री | वाई एस जगनमोहन रेड्डी |
• विधानमण्डल | द्विसदनीय |
• संसदीय क्षेत्र | |
• उच्च न्यायालय | आन्ध्र प्रदेश उच्च न्यायालय |
क्षेत्र[5] | 162975 किमी2 (62,925 वर्गमील) |
क्षेत्र दर्जा | 7वां |
जनसंख्या (2011)[6] | |
• कुल | 49,577,103 |
• दर्जा | 10़वां |
• घनत्व | 308 किमी2 (800 वर्गमील) |
GDP (2022–23)[7][8] | |
• कुल | ₹11.33837 trillion (US$165.54 अरब) |
• प्रति व्यक्ति | ₹2,19,518 (US$3,204.96) |
भाषाएं | |
• राजभाषा | तेलुगू |
• अतिरिक्त आधिकारिक | उर्दू[9][10] |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+05:30) |
UN/LOCODE | AP |
आई॰एस॰ओ॰ ३१६६ कोड | IN-AP |
वाहन पंजीकरण | AP–39 |
साक्षरता | 67.41% (2011) |
समुद्र तट | 974 कि॰मी॰ (605 मील) |
लिंगानुपात (2011) | 993 ♀/1000 ♂ |
मानव विकास सूचकांक (2018) | 0.649[11] medium · 27वां |
आन्ध्र प्रदेश 12°41' तथा 22°उ॰ अक्षांश और 77° तथा 84°40'पू॰ देशांतर रेखांश के बीच है और उत्तर में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा, पूर्व में बंगाल की खाड़ी, दक्षिण में तमिल नाडु और पश्चिम में कर्नाटक से घिरा हुआ है। ऐतिहासिक रूप से आन्ध्र प्रदेश को "भारत का धान का कटोरा" कहा जाता है। यहां की फसल का 77% से ज़्यादा हिस्सा चावल है।[13] इस राज्य में दो प्रमुख नदियां, गोदावरी और कृष्णा बहती हैं। पुदुचेरी (पांडीचेरी) राज्य के यानम जिले का छोटा अंतःक्षेत्र (12 वर्ग मील (30 वर्ग कि॰मी॰)) इस राज्य के उत्तरी-पूर्व में स्थित गोदावरी डेल्टा में है।
ऐतिहासिक दृष्टि से राज्य में शामिल क्षेत्र आन्ध्रपथ, आन्ध्रदेस, आन्ध्रवाणी और आन्ध्र विषय के रूप में जाना जाता था।[14] आन्ध्र राज्य से आन्ध्र प्रदेश का गठन 1 नवम्बर 1956 को किया गया।
फरवरी 2014 को भारतीय संसद ने अलग तेलंगाना राज्य को मंजूरी दे दी। तेलंगाना राज्य में दस जिले तथा शेष आन्ध्र प्रदेश (सीमांन्ध्र) में 13 जिले होंगे। दस साल तक हैदराबाद दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी होगी। नया राज्य सीमांन्ध्र दो-तीन महीने में अस्तित्व में आजाएगा अब लोकसभा/राज्यसभा का 25/12सिट आन्ध्र में और लोकसभा/राज्यसभा17/8 सिट तेलंगाना में होगा।[15] इसी माह आन्ध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन भी लागू हो गया जो कि राज्य के बटवारे तक लागू रहेगा।[16]
आन्ध्र प्रदेश राज्य चिन्ह | |
राज भाषा | तेलुगू |
राज्य प्रतीक | पूर्ण कुंभ (పూర్ణకుంభం) |
राज्य गीत | मा तेलुगु तल्लि की (మా తెలుగు తల్లికి మల్లె పూదండ) शंकरंबाडि सुंदराचारी द्वारा |
राज्य पशु | चिंकारा, (కృష్ణ జింక) |
राज्य पक्षी | नीलकंठ, (పాల పిట్ట) |
राज्य का पेड़ | नीम (వేప) |
राज्य खेल | कबड्डी (చెడుగుడు) |
राज्य नृत्य | कुचिपूड़ी (కూచిపూడి) |
राज्य फूल | कुमुद (కలువ పువ్వు) |