Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
आंचार झील (Anchar Lake), जिसे कश्मीरी में आंचार सर कहा जाता है, भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के श्रीनगर ज़िले में स्थित एक झील है। यह गान्दरबल के समीप है और एक नाले द्वारा डल झील से जुड़ी है। अमीर खान नाला कहलाने वाला यह नाला गिलसर और खुशाल सर नामक झीलों से होकर निकलता है।[1][2][3]
आंचार झील | |
---|---|
Anchar Lake آنٛچار سَر | |
स्थान | श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर, भारत |
निर्देशांक | 34°09′00″N 74°46′59″E |
प्रकार | झील |
द्रोणी देश | भारत |
आंचार झील वर्तमान समय में बुरी दुर्दशा में है क्योकि यहां अवैध निर्माण, अतिक्रमण और आसपास के क्षेत्र में भयंकर प्रदुषण फैलाया जाता है। इन्ही कारणों से अंचार झील का अस्तित्व खत्म होने की कगार पर आ गया है। झील में भयानक प्रदुषण के चलते इसके पानी की क्षरीयता काफी बढ़ गई है जिसके चलते यहां की जमीन में जंगली पौधे और फूल भी पैदा नहीं होते हैं।
अंचार झील को बर्ड - वाचिंग यानि चिडि़यों को निहारने के लिए भी अच्छा स्थान माना जाता है। पर्यटक यहां आकर झील के किनारे पर लगी शिकारा यानि लकड़ी की नाव पर भी सवार होकर झील में सैर कर सकते हैं। सर्दियों के दौरान कई बर्डस् जैसे - पोर्चाड, जंगली बत्तख, गॉडवाल स्पाइन और चैती आदि यहां देखने को मिलती हैं।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.