आंखों के काले घेरे
From Wikipedia, the free encyclopedia
कुछ लोगों के आँखों के नीचे की त्वचा का रंग बदल जाता है और उसमें कालापना आ जाता है। इसे आंखों का काला घेरा (Periorbital dark circles या केवल 'dark circles') कहते हैं। यह समस्या लड़कियों में विशेष रूप से होती है। यह लक्षण कई कारणों से प्रकट हो सकते हैं। पेरीऑर्बिटल काले घेरे (इन्हे डार्क सर्कल (काले घेरे) के रूप में भी जाना जाता है), आंखों के आसपास काले धब्बे हैं। इन काले घेरों के बनने के कई कारण होते हैं जिनमे आनुवंशिकता, उम्रवृद्धि, रूखी त्वचा, ज्यादा आंसू बहाना, कंप्यूटर के सामने देर तक कार्य करना, मानसिक एवं शारीरिक तनाव, नींद की कमी होना एवं पौष्टिक भोजन का अभाव हैं।[1] विभिन्न आयु वर्ग के स्त्री या पुरुषों में यह डार्क सर्कल हो सकता हैं।