![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/3/31/David_d%2527Angers_-_Portrait_d%2527Abraham-Hyacinthe_Anquetil-Duperron_%25281731-1805%2529%252C_orientaliste.jpg/640px-David_d%2527Angers_-_Portrait_d%2527Abraham-Hyacinthe_Anquetil-Duperron_%25281731-1805%2529%252C_orientaliste.jpg&w=640&q=50)
आंकेतिल द्यूपरों
From Wikipedia, the free encyclopedia
आंकेतिल द्यूपरों (Abraham Hyacinthe Anquetil-Duperron ; 7 दिसम्बर 1731 - 17 जनवरी 1805) पहला[1] व्यावसायिक फ्रान्सीसी भारतविद था। उसने ही इस विद्या के लिए सांस्थानिक संरचना (फ्रेमवर्क) सम्बन्धी विचार किया। उसकी प्रेरणा से ही उसकी मृत्यु के एक शताब्दी पश्चात 'अति-पौर्वात्य फ्रान्सीसी विद्यालय' (École française d'Extrême-Orient) स्थापित किया गया। 'पुद्दुचेरी का फ्रान्सीसी संस्थान' (Institut français de Pondichéry) का नामकरण उसके नाम पर ही किया गया है।