असोला भट्टी वन्य अभयारण्य
From Wikipedia, the free encyclopedia
असोला भट्टी वन्य अभयारण्य (Asola Bhatti Wildlife Sanctuary) भारत के दिल्ली के दक्षिणी भाग और उस से सटे हुए हरियाणा राज्य के गुरुग्राम व फरीदाबाद ज़िलों में दिल्ली रिज में स्थित एक वन्य अभयारण्य है। यह तेन्दुए के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है। यह अरावली पर्वतमाला को सिन्धु-गंगा मैदान से जोड़ने वाला क्षेत्र है और इसलिए जैव विविधता के लिए भी महत्त्व रखता है। यह अभयारण्य 32.71 वर्ग किमी पर विस्तारित है।[1][2][3]
सामान्य तथ्य असोला भट्टी वन्य अभयारण्य, अवस्थिति ...
असोला भट्टी वन्य अभयारण्य | |
---|---|
Asola Bhatti Wildlife Sanctuary | |
अवस्थिति | दिल्ली, भारत |
निर्देशांक | 28.4762°N 77.23°E / 28.4762; 77.23 |
क्षेत्रफल | 6,874 एकड़ (2,782 हे॰) |
स्थापित | 1986 |
बंद करें