अल-अक्सा मस्जिद
इस्लाम में तीसरा सबसे पवित्र स्थल और यरूशलेम के पुराने शहर में स्थित है / From Wikipedia, the free encyclopedia
मस्जिदुल-अक़्सा (अन्य नाम: जामेउल-अक़्सा, मुसल्लाल-क़िब्ली) यरूशलम (क़ुद्स) में स्थित यह मस्जिद इस्लाम धर्म में मक्का और मदीना के बाद तीसरा पवित्र स्थल है। यरूशलम पैग़ंबर मुहम्मद के जीवनकाल के दौरान और उनकी मृत्यु के तुरंत बाद के वर्षों के दौरान एक दूरदर्शी प्रतीक रहा जैसा कि मुस्लिमों ने इराक़ और उसके बाद सीरिया को नियंत्रित किया लेकिन यरुशलम 640 ईस्वी के दशक में मुस्लिमों के नियन्त्रण आया था, जिसके बाद यरूशलम एक मुस्लिम शहर बन गया और यरूशलम में अल अक्सा मस्जिद मुस्लिम साम्राज्य में सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक बनी। यह मस्जिद प्राचीन काल से ही विवादित रही है क्योंकि यहूदी लोग इसे अपने मंदिर होने का दावा करते हैं। ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार 957 ईशा पूर्व में यहूदीयों ने यरूशलम में पहला यहूदी मंदिर बनाया था और उसके बाद 352 ईशा पूर्व में दूसरा यहूदी मंदिर बनावाया। इसके बाद 561 ईश्वीं में ईसाइयों ने यरूशलम में ही सेंट मेरी चर्च का निर्माण किया। मुश्लिमों एक जिसे 'डोम आॅफ द रोक्स'(dome of the rocks) के नाम से जाना जाता है। इसके बाद 702 ईश्वीं में मुस्लिमों ने 'मस्जिद अल-अक्सा'का निर्माण कराया और तब से लेकर अब तक यहूदी इसी 'मस्जिद अल-अक्सा'की पश्चिमी दिवार को पूजते हैं जिसे 352 ईशा पूर्व में बनाया गया था। तब से ही मस्जिद अल- अक्सा और यरूसलम यहूदी और मुसलमानों के लिए प्रमुख संघर्ष स्थल रहा है। मुस्लिम, ईसाई और यहूदी सभी के साथ मस्जिद के नीचे की जमीन को विशेष रूप से पवित्र माना जाता है, जिस कारण इस जमीन के इतिहास को समझने का महत्त्व अत्यंत महत्वपूर्ण है।
अल-अक्सा मस्जिद Al-Aqsa Mosque | |
---|---|
المسجد الاقصى Masjid al-‘Aqṣā | |
धर्म संबंधी जानकारी | |
सम्बद्धता | इस्लाम |
नेतृत्व | इमाम: मुहम्मद अहमद हुसैन |
अवस्थिति जानकारी | |
अवस्थिति | पुराना यरुशलम |
प्रशासन | इस्लामी यरुशलम वक्फ |
भौगोलिक निर्देशांक | 31.77617°N 35.23583°E / 31.77617; 35.23583 |
वास्तु विवरण | |
प्रकार | मस्जिद |
शैली | इस्लामी, मामलुक |
स्थापित | 705 ईस्वी |
आयाम विवरण | |
अभिमुख | उत्तर-उत्तर पश्चिम |
क्षमता | 5,000+ |
गुंबद | 2 बड़े + अन्य छोटे |
मीनारें | 4 |
मीनार ऊँचाई | 37 मीटर (121 फीट) (सबसे ऊंची) |
निर्माण सामग्री | चूना पत्थर,सफेद संगमरमर [1] |