![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/f/f7/ARB-Alva-Myrdal.jpg/640px-ARB-Alva-Myrdal.jpg&w=640&q=50)
अल्वा म्यर्दल
स्वीडिश समाजशास्त्री और राजनीतिज्ञ / From Wikipedia, the free encyclopedia
अल्वा रेइमेर म्यर्दल (३१ जनवरी १९०२ - १ फ़रवरी १९८६) एक स्वीडिश समाजशास्त्री और राजनीतिज्ञ थीं। वह १९८२ में नोबेल शांति पुरस्कार मिला। इन्होंने १९२४ में गुन्नार म्यर्दल से शादी की।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/f/f7/ARB-Alva-Myrdal.jpg/320px-ARB-Alva-Myrdal.jpg)
उप्साला में जन्मी अल्वा १९३० के दशक में पहली बार लोगों की निगाह में आईं। अल्वा ने स्वीडन कल्याणकारी राज्य के निर्माण में अहम भूमिका अदा की थी। अपने पति गुन्नार म्यर्दल के साथ मिलकर १९३४ में जनसंख्या से जुड़े सवाल पर 'Crisis in the Population Question' नामक किताब लिखी, जिसमें लोगों के व्यक्तिगत उत्थान के लिए सामाजिक सुधार पर जोर दिया गया था। इन्हें वर्ष १९८१ में इनके पति गुन्नार म्यर्दल के साथ जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार प्रदान किया गया।