अल्वारो गार्सिया
From Wikipedia, the free encyclopedia
अल्वारो गार्सिया (जन्म १९ अक्टूबर १९६२) एक बोलिवियाई राजनेता हैं। २००६ से वह बोलिविया के उपराष्ट्रपति हैं।[1]
सामान्य तथ्य राष्ट्रपति, पूर्ववर्ती ...
अल्वारो गार्सिया लिनेरा | |
पदस्थ | |
कार्यकाल प्रारंभ January 22, 2006 | |
राष्ट्रपति | एवो मोरालेस |
---|---|
पूर्ववर्ती | कार्लोस मेसा |
जन्म | 19 अक्टूबर 1962 (1962-10-19) (आयु 61) कोचाबम्बा, बोलीविया |
राजनैतिक पार्टी | मूवमेंट फॉर सोशलिज्म |
बंद करें
गार्सिया का जन्म बोलिविया के कोचाबम्बा नगर में हुआ। कोचाबम्बा के सान ऑगस्टिन हाई स्कूल से प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने मेक्सिको में गणित पढ़ना शुरू किया। हालांकि कुछ सालों बाद अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ कर वह बोलीविया वापस आ गए और राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने लगे।
२००६ में उन्हें बोलीविया का उपराष्ट्रपति चुना गया। २०१४ में उन्होंने एक बयान जारी करते हुए राजनीति से सन्यास लेकर शिक्षण क्षेत्र में हाथ आज़माने की इच्छा व्यक्त की थी, लेकिन उसी साल हुए राष्ट्रपति चुनावों में उन्हें दोबारा उपराष्ट्रपति चुन लिया गया था।[2]