![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/d/de/Aqua_regia.svg/langhi-640px-Aqua_regia.svg.png&w=640&q=50)
अम्लराज
From Wikipedia, the free encyclopedia
अम्लराज या 'ऐक्वारेजिया' (Aqua regia) ('ऐक्वारेजिया' का शाब्दिक अर्थ है 'शाही जल') या नाइट्रो-हाइड्रोक्लोरिक अम्ल कई अम्लों का एक मिश्रण है। यह अत्यन्त संक्षारक (corrosive) अम्ल है। तुरन्त बना अम्लराज रंगहीन होता है किन्तु थोड़ी देर बाद इसका नारंगी हो जाता है। इससे धुँआ निकलता रहता है।
अधिक जानकारी अम्लराज, पहचान आइडेन्टिफायर्स ...
अम्लराज[note 1] | |
---|---|
![]() | |
आईयूपीएसी नाम | नाइट्रिक अम्ल हाइड्रोक्लोराइड |
अन्य नाम |
|
पहचान आइडेन्टिफायर्स | |
सी.ए.एस संख्या | [8007-56-5][CAS] |
पबकैम | 90477010 |
SMILES | [N+](=O)(O)[O-].Cl.Cl.Cl |
गुण | |
आण्विक सूत्र | HNO3+3 HCl |
दिखावट | लाल, पीला या स्वर्णिम धुँआ देने वाला द्रव |
घनत्व | 1.01–1.21 g/cm3 |
गलनांक |
−42 °C, 231 K, -44 °F |
क्वथनांक |
108 °C, 381 K, 226 °F |
जल में घुलनशीलता | Miscible |
वाष्प दबाव | 21 mbar |
खतरा | |
NFPA 704 | |
जहां दिया है वहां के अलावा, ये आंकड़े पदार्थ की मानक स्थिति (२५ °से, १०० कि.पा के अनुसार हैं। ज्ञानसन्दूक के संदर्भ |
बंद करें
![](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/0/02/Aqua_regia_in_Davenport_Laboratories.jpg/640px-Aqua_regia_in_Davenport_Laboratories.jpg)
सांद्र नाइट्रिक अम्ल और हाइड्रोक्लोरिक अम्ल का ताजा मिश्रण ही अम्लराज है। इन्हें प्रायः १:३ के अनुपात में मिश्रित किया जाता है। इसे अम्लराज या 'ऐक्वारेजिया' नाम इसलिये दिया गया क्योंकि यह स्वर्ण और प्लेटिनम आदि 'नोबल धातुओं' को भी गला देता है। तथापि टाइटैनियम, इरिडियम, रुथिनियम, टैटलम, ओस्मिअम, रोडियम तथा कुछ अन्य धातुओं को यह नहीं गला पाता।