अफगानिस्तान में हिन्दू धर्म
From Wikipedia, the free encyclopedia
अफगानिस्तान में हिन्दू धर्म का अनुसरण करने वाले बहुत कम लोग हैं। इनकी संख्या कोई 1,000 अनुमानित है। ये लोग अधिकतर काबुल एवं अफगानिस्तान के अन्य प्रमुख नगरों में रहते हैं।[1][2][3][4]
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/c/c8/Kabul_Museum_statue_2.jpg/640px-Kabul_Museum_statue_2.jpg)
अफगानिस्थान पर इस्लामीयों की विजय से पूर्व अफगानिस्थान की जनता बहु-धार्मिक थी। बहुमत के अनुयायी हिंदू धर्म और बौद्ध धर्म[5] के थे। 11 वीं सदी में अधिकांश हिन्दू मंदिरों को नष्ट कर दिया गया या मस्जिदों में परिवर्तित कर दिया गया।