![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/c/cf/Bihar_Vibhuti_Dr_Anugrah_Narayan_Sinha%252Cfirst_Bihar_Dy_Chief_Minister.jpg/640px-Bihar_Vibhuti_Dr_Anugrah_Narayan_Sinha%252Cfirst_Bihar_Dy_Chief_Minister.jpg&w=640&q=50)
अनुग्रह नारायण सिंह
भारतीय राजनेता / From Wikipedia, the free encyclopedia
डॉ अनुग्रह नारायण सिंह एक भारतीय राजनेता और बिहार के पहले उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री (1946-1957) थे। अनुग्रह बाबू (1887-1957) भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक तथा राजनीतिज्ञ रहे हैं।उन्होंने महात्मा गांधी एवं डॉ॰ राजेन्द्र प्रसाद के साथ चंपारण सत्याग्रह में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी। वे आधुनिक बिहार के निर्माताओं में से एक थे। लोकप्रियता के कारण उन्हें बिहार विभूति के रूप में जाना जाता था। उनका सौभ्य, स्निग्ध, शीतल, परोपकारी, अहंकारहीन और दर्पोदीप्त शख़्सियत बिहार के जन गण मन पर अधिकार किए हुए था।वे देश के स्वाधीनता-संग्राम के[1] महान नायकों में एक और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पद चिह्नों पर चलने वाले उनके प्रिय अनुयायी थे। उनका जन्म स्थान सुल्तानपुर गाँव में हुआ था
सामान्य तथ्य डा अनुग्रह नारायण सिंह, पूर्वा धिकारी ...
डा अनुग्रह नारायण सिंह | |
---|---|
![]() | |
बिहार के पहले उप मुख्यमंत्री | |
पद बहाल 02 अप्रैल,1946 – 05 जुलाई,1957 | |
पूर्वा धिकारी | कोई नहीं |
उत्तरा धिकारी | पद रिक्त |
बिहार के पहले वित्त मंत्री | |
पद बहाल 02 अप्रैल,1946 – 05 जुलाई 1957 | |
पूर्वा धिकारी | कोई नहीं |
उत्तरा धिकारी | श्रीकृष्ण सिंह |
बिहार के पहले श्रम मंत्री | |
पद बहाल 02 अप्रैल,1946 – 05 जुलाई 1957 | |
बिहार प्रान्त के वित्त मंत्री | |
पद बहाल 20 जुलाई,1937 – 31 अक्टूबर 1939 | |
जन्म | १८ जून,१८८७ बिहार |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
पेशा | स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक,राजनीतिज्ञ |
धर्म | हिन्दू |
उपनाम | बिहार विभूति |
बंद करें