Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
अनिरुद्ध जगन्नाथ (जन्म: 29 मार्च 1930) मॉरिशस के राजनीतिज्ञ हैं जो मॉरिशस के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दोनों पदों पर रहे हैं। वो वर्ष 2003 से 2012 तक देश के राष्ट्रपति थे।[2][3][4] इससे पहले भी वो देश के प्रधानमन्त्री भी रह चुके हैं। जगन्नथ भारतीय मूल के हैं।[5]
महामहीम सर अनिरुद्ध जगन्नाथ Sir Anerood Jugnauth केसीएमजी क्यूसी जीसीएसके पीसी जीओएलएच जीओपी ओआरएस | |
---|---|
एमएसएम/एमएमएम के नेता | |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 2 अप्रैल 2012 | |
राष्ट्रपति | अमीना गुरीब फ़किम[1] |
सहायक | पॉल बेरेंगेर परावीन्द जुग्नौथ |
पूर्वा धिकारी | पॉल बेरेंगेर |
उत्तरा धिकारी | प्रवीण जगन्नाथ |
मॉरीशस के राष्ट्रपति | |
पद बहाल 7 अक्टूबर 2003 – 31 मार्च 2012 | |
प्रधानमंत्री | पॉल बेरेंगेर नवीनचन्द्र रामगुलाम |
उप राष्ट्रपति | रऊफ बुनधुन अन्गीदी चेट्टियार मोनिक ओहसन बेलेपाऊ |
पूर्वा धिकारी | कार्ल ओफ्फ्मन्न |
उत्तरा धिकारी | मोनिक ओहसन बेलेपाऊ (कार्यकारी) |
मॉरीशस के प्रधानमंत्री | |
पद बहाल 17 सितम्बर 2000 – 30 सितम्बर 2003 | |
राष्ट्रपति | कास्सम उतीम अन्गीदी चेट्टियार अरिरंगा पिल्लै कार्ल ओफ्फ्मन्न |
पूर्वा धिकारी | नवीनचन्द्र रामगुलाम |
उत्तरा धिकारी | पॉल बेरेंगेर |
पद बहाल 16 जून 1982 – 22 दिसम्बर 1995 | |
राजा | एलिज़ाबेथ द्वितीय |
राष्ट्रपति | वीरासामी रिन्गादू कास्सम उतीम |
गर्वनर जनरल | डयेन्द्रनथ बुर्रेन्चोबय शिवसागर रामगुलाम वीरासामी रिन्गादू |
पूर्वा धिकारी | शिवसागर रामगुलाम |
उत्तरा धिकारी | नवीनचन्द्र रामगुलाम |
विपक्ष के नेता | |
पद बहाल 20 दिसम्बर 1976 – 11 जून 1982 | |
प्रधानमंत्री | शिवसागर रामगुलाम |
पूर्वा धिकारी | गेतन दुवाल |
उत्तरा धिकारी | पॉल बेरेंगेर |
रिविएर दू रेम्पार्ट जिले से संसद सदस्य | |
पद बहाल 11 सितम्बर 2000 – 7 सितम्बर 2003 | |
पूर्वा धिकारी | देवा विरहसवमी |
उत्तरा धिकारी | राजेश जीतह |
पद बहाल 20 दिसम्बर 1976 – 20 दिसम्बर 1995 | |
पूर्वा धिकारी | हरी रामनारायण |
उत्तरा धिकारी | देवा विरहसवमी |
पद बहाल 21 अक्टूबर 1963 – 7 अगस्त 1967 | |
पूर्वा धिकारी | पद की स्थापना |
उत्तरा धिकारी | हरी रामनारायण |
जन्म | 29 मार्च 1930 वकोअस-फ़ीनिक्स, मॉरिशस |
राजनीतिक दल | स्वतंत्र फॉरवर्ड ब्लॉक (1962–1965) ऑल मॉरिशस हिंदू कांग्रेस(1965–1970) मूवमेंट मिलिटेंट पार्टी(1970–1982) मूवमेंट सोशलिस्ट मिलिटेंट(1983–2003) निर्दलीय (2003–2012) मूवमेंट सोशलिस्ट मिलिटेंट (2012-वर्तमान) |
जीवन संगी | सरोजिनी बल्लाह |
बच्चे | परावीन्द शलिनी |
शैक्षिक सम्बद्धता | इंन्स ऑफ़ कोर्ट स्कूल ऑफ़ लॉ |
जालस्थल | |
जगन्नाथ को प्रथम प्रवासी भारतीय सम्मान से नवाज़ा गया था।[6] जगन्नाथ मॉरिशस में मूवमेंट सोशलिस्ट मिलिटेंट पार्टी के नेता हैं। वह बतौर आईएफ़बी प्रत्याशी पहली बार 1963 में संसद के लिए चुने गए। इसके बाद वह 1965 में ऑल मॉरिशस हिंदू कांग्रेस के सदस्य बने। सन् 1965-66 में शिवसागर रामगुलाम की सरकार में उन्हें विकास राज्य मंत्री बनाया गया और नवम्बर 1966 में वे श्रम मंत्री बने। जगन्नाथ 1970 में मूवमेंट मिलिटेंट मॉरिसिएन में शामिल हो गए और उसके पश्चात उसी दल के नेता बने। वह 1976 में हुए चुनाव में जीते और विपक्ष के नेता चुने गए। वर्ष 1982 में वह भारी जीत के साथ प्रधानमंत्री चुने गए।[6] उनकी सरकार ने देश के आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक ढाँचे में परिवर्तन लाने के लिए कार्य आरम्भ किया लेकिन नौ माह में ही सरकार गिर गई। इसके बाद 20 अगस्त 1983 को देश में पुनः चुनाव हुआ जिसमें जगन्नाथ ने पुनः सफलता प्राप्त की। इस बार उन्होंने देश को औद्यौगीकरण की ओर अग्रसर किया। 1985 में नशीली दवाओं की तस्करी में सांसदों के पकड़े जाने के कारण जगन्नाथ ने विधानसभा भंग कर दी। फलस्वरूप 30 अगस्त 1987 को देश में पुनः आम चुनाव करवाये गये। इन चुनाओं में भी जगन्नाथ ने भारी सफलता प्राप्त की।[7]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.