अनन्या बिड़ला ( जन्म 17 जुलाई 1994), एक भारतीय गायक, गीतकार और उद्यमी है। वे कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी हैं, जो एक भारतीय उद्योगपति और भारत के सबसे बड़े समूह में से एक आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष हैं[1]। 2016 में, अनन्या ने यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया के तहत अपना पहला एकल, "लिविन द लाइफ" जारी किया।[2] अपने पहले गीत के साथ चार्ट में शीर्ष स्थान पर पहुंचने के बाद, उन्होंने अपना दूसरा एकल "मेन्ट टू बी"[3] जारी किया, जिसे दिसंबर 2017 में आईएमआई द्वारा प्लेटिनम प्रमाणित किया गया था।[4] अनन्या ऐसी पहली भारतीय कलाकार हैं, जिनका अंग्रेजी भाषी एकल गीत ने प्लैटिनम की श्रेणी तक गया है।[5]

सामान्य तथ्य अनन्या बिड़ला, पृष्ठभूमि ...
अनन्या बिड़ला
Thumb
पृष्ठभूमि
जन्मਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ
निधनਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ
बंद करें

अनन्या स्वतन्त्र माइक्रोफिन की संस्थापक हैं, जोकि ग्रामीण भारत में महिलाओं को लघु वित्त प्रदान करने वाली एक कंपनी है।[6] अनन्या क्युरोकार्टे[7] की संस्थापक और एमपॉवर की सह-संस्थापक भी हैं।[8] अनन्या को उनके काम और उद्यमिता के लिए कई पुरस्कार मिले हैं, जिसमें यंग बिजनेस पर्सन के लिए 2016 के ईटी पनाचे ट्रेंडसेटर पुरस्कार शामिल हैं।[9]

प्रारंभिक जीवन

अनन्या बिड़ला ने कम उम्र में संगीत में रुचि विकसित की, ग्यारह साल की उम्र में संतूर बजाना सीखा।[10] अनन्या ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र और प्रबंधन में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।[11]

करियर

अनन्या गिटार और संतूर बजाती है। कम उम्र में ही उन्होंने संतूर वादन सीखना शुरू कर दिया था, वह एक आत्मनिर्भर गिटार वादक भी है। विश्वविद्यालय में रहते हुए, अनन्या ने पब और क्लबों में गिटार बजाना और गाना शुरू किया। वे अपना संगीत भी लिखना शुरू किया।[12] अनन्या के गीत 'आई डोंट वांट टू लव' ने यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया का ध्यान खींचा, जहां वह आखिरकार साइन की गई।[13] उनका पहला एकल, "लिविन द लाइफ", जिसे जिम बेंज (जिन्होंने पहले नेली फ़र्टाडो , चेरिल ट्वीड्डी और डेमी लोवाटो के साथ सहयोग किया था) द्वारा सह-लिखित और निर्माण और रिकॉर्ड किया गया और इसे फिलाडेल्फिया के एक स्टूडियो में बनाया गया था।[14] "लिविन द लाइफ" के डच डीजे अफ़रोज़ैक द्वारा किये गये एक रीमिक्स, पीएम: एएम रिकॉर्डिंग के जरिए अनन्या को दुनिया भर में रिलीज़ करने वाला पहला भारतीय कलाकार बना दिया और जून 2017 तक यूट्यूब पर इसे 14 मिलियन से अधिक बार देखा गया।[15] [16]

अनन्या ने जुलाई 2017 में अपना अगला एकल "मेन्ट टू बी" जारी किया जिसे बाद में भारतीय संगीत उद्योग (आईएमआई) द्वारा प्रमाणित मानदंडों के अनुसार प्लेटिनम प्रमाणित किया गया। जिससे अनन्या अंग्रेजी एकल के साथ प्लैटिनम प्राप्त करने वाली पहली भारतीय कलाकार बनी।[17] जनवरी 2017 में, उन्होंने ग्लोबल सिटिजन फेस्टिवल में कोल्डप्ले का समर्थन किया।[18]

1 मार्च 2018 को अनन्या ने अपना एकल "होल्ड ऑन" जारी किया।[19] 7 जून 2018 को, उन्होंने अपना चौथा एकल "सर्कल्स" रिलीज़ किया।[20] 17 जनवरी 2019 को, उन्होंने अपना 5वाँ एकल और 2019 का पहला गीत "बेटर" जारी किया, जिसे जारी होने के 2 दिन के भीतर यूट्युब पर 4 मिलियन बार देखा गया।[21]

टोक्यो ओलंपिक 2020 में अनन्या बिरला ने भारतीय सभी खेल हीरों को ट्रिब्यूट देते हुए अपना नया गाना 'हिंदुस्तानी वे' रिलीज़ किया था[22] |

व्यवसाय करियर

अनन्या बिड़ला ने 17 साल की उम्र में स्वतन्त्र माइक्रोफिन की स्थापना की। संगठन ग्रामीण भारत में स्थित महिला उद्यमियों के लिए छोटे ऋण प्रदान करता है। अप्रैल 2016 तक, चार भारतीय राज्यों में कंपनी की 70 शाखाओं में 600 से अधिक कर्मचारी थे।[23] उनके नेतृत्व में, स्वतन्त्र ने बेस्ट स्टार्ट-अप (स्कोच फाइनेंशियल इनक्लूजन एंड दीपिंग अवार्ड्स, 2014), आध्यात्मिकता @ काम: सच भारत सम्मान (सच्च भारत संगम 2015) में स्वर्ण पुरस्कार जीते और उनके ऋण पोर्टफोलियो में देश में सबसे कम ब्याज दर वाले सेवा उत्पाद उपलब्ध है।[24] बिड़ला एसोचैम की माइक्रोफाइनेंस काउंसिल ऑफ इंडिया के सह-अध्यक्ष भी हैं।

2016 में, बिड़ला एक इन्वेंट्री-आधारित वैश्विक लक्जरी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म क्युरोकार्टे की संस्थापक और सीईओ बनी।[25] उसी वर्ष, फोर्ब्स ने उन्हें एशिया की श्रेष्ठ महिलाओं में से एक बताया।[26]

अभियान का काम

इंग्लैंड में रहते हुए, बिड़ला एक छात्र हेल्पलाइन के बारे में जानती थी, जो चिंता और अवसाद से पीड़ित युवाओं की मदद करती थी।[27] विश्वविद्यालय के बाद, वह भारत लौट आई और अपनी माँ के साथ मिलकर, एक मानसिक स्वास्थ्य की पहल के लिये, एमपॉवर शुरुआत की, जिसका उद्देश्य पूरे भारत में मानसिक बीमारी से पीड़ित लोगों की मदद करना है। एमपॉवर मानसिक स्वास्थ्य स्थितियों से पीड़ित बच्चों के लिए कई उपचार केंद्र भी खोले है।[28]

व्यक्तिगत जीवन

अनन्या, भारत के छटे सबसे अमीर - कुमार मंगलम (आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष) और नीरजा बिड़ला की सबसे बड़ी संतान और बिड़ला परिवार की छठी पीढ़ी हैं।

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Wikiwand in your browser!

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.

Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.