अणुजैविकी
From Wikipedia, the free encyclopedia
अणुजैविकी (molecular biology) जीवविज्ञान की वह शाखा है जिसमें कोशिकाओं के भीतर और आपस में चलने वाली जैवक्रियाओं को अणुओं के स्तर पर समझा जाता है। इसमें कोशिकाओं के ऊपर भिन्न प्रकार के अणुओं के प्रभाव का, कोशिकाओं में अणुओं के निर्माण व बदलावों का और कोशिकाओं में अणुओं से सम्बन्धित सभी प्रक्रियाओं व प्रणालियों का अध्ययन किया जाता है। अणुजैविकी अणुओं को कोशिकाओं की सभी प्रणालियों के बीच जैव क्रियाओं का आधार मानकर चलती है तथा यह अध्ययन करती है कि ये अन्तःक्रियायें किस प्रकार नियंत्रित होती हैं।[1][2][3]इसमें विशेष रूप से डीएनए, आरएनए, प्रोटीन और उनके जैवसंश्लेषण के बीच तालमेल, और इन से सम्बन्धित अंतःक्रियाओं के नियमन सहित कोशिका की विभिन्न प्रणालियों में बायोमॉलिक्यूल के बीच जैविक गतिविधि के आणविक आधार की चिंता की जाती है।