अजमेर जैन मंदिर
From Wikipedia, the free encyclopedia
अजमेर का जैन मंदिर राजस्थान के अजमेर नगर में स्थित स्थापत्य कला की दृष्टि से एक भव्य जैन मंदिर है। इसे सोनीजी की णसियन के नाम से भी जाना जाता है। इसका निर्माण १९वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में हुआ। इसके मुख्य कक्ष को 'स्वर्ण नगरी' (सोने का नगर) कहा जाता है। इस कक्ष में सोने से परिरक्षित लकड़ी की अनेक रचनायें हैं जिसमें जैन धर्म से सम्बन्धित चित्रण हैं। इसी कक्ष में अयोध्या का भव्य चित्रण है जिसमें एक हजार किलो सोने का उपयोग हुआ है।
सामान्य तथ्य अजमेर जैन मंदिर, धर्म संबंधी जानकारी ...
अजमेर जैन मंदिर | |
---|---|
धर्म संबंधी जानकारी | |
देवता | ऋषभदेव |
त्यौहार | महावीर जयन्ती |
अवस्थिति जानकारी | |
अवस्थिति | अजमेर |
ज़िला | अजमेर |
राज्य | राजस्थान |
देश | भारत |
भौगोलिक निर्देशांक | 26.45°N 74.64°E / 26.45; 74.64 |
वास्तु विवरण | |
निर्माता | सेठ मूलचन्द सोनी |
स्थापित | 1864-1895 |
बंद करें