अगस्ति
पौधें की प्रजाति / From Wikipedia, the free encyclopedia
अगस्ति या अगस्त्य या गाछ मूंगा (वैज्ञानिक नाम: Sesbania grandiflora, सेस्बानिया ग्रैन्डीफ़्लोरा) सेस्बानिया जीववैज्ञानिक वंश का एक छोटा पौधा है। यह एक तेज़ी से उगने वाला वृक्ष है जो ३ से ७ मीटर लम्बा होता है और मुलायम लकड़ी का बना होता है। इसके फल लम्बी व चपटी फलियों जैसे होते हैं और फूल लाल या सफ़ेद रंग के। यह मूल रूप से मलेशिया से उत्तर ऑस्ट्रेलिया के क्षेत्र का निवासी है लेकिन अब भारत और श्रीलंका में भी उगाया जाता है।[3] इसकी छाल, फूल और जड़ को आयुर्वेद और कई अन्य पारम्परिक चिकित्सा प्रणालियों में रोग-निवारण के लिये प्रयोग में लाया जाता है।[4]
सामान्य तथ्य अगस्ति, वैज्ञानिक वर्गीकरण ...
अगस्ति | |
---|---|
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | पादप |
अश्रेणीत: | पुष्पी पादप (Angiosperms) |
अश्रेणीत: | युडिकॉट (Eudicots) |
अश्रेणीत: | रोज़िड (Rosids) |
गण: | फ़बालेस (Fabales) |
कुल: | फ़बासिए (Fabaceae)[1] |
वंश: | सेस्बानिया (Sesbania) |
जाति: | S. grandiflora |
द्विपद नाम | |
Sesbania grandiflora (लीनियस) प्वारे | |
पर्यायवाची | |
|
बंद करें