![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/0/0a/Anbumani_Ramadoss_briefing_the_media_after_his_meeting_with_the_Health_Ministers_of_Polio_affected_states_Delhi%252C_UP%252C_Bihar%252C_Uttaranchal%252C_Jharkhand%252C_MP%252C_Haryana_and_Maharashtra%252C_in_New_Delhi_on_September_21%252C_2006.jpg/640px-thumbnail.jpg&w=640&q=50)
अंबुमणि रामदॉस
भारतीय राजनीतिज्ञ / From Wikipedia, the free encyclopedia
डॉ॰ अंबुमणि रामदॉस मई 2004 से अप्रैल 2009 को इस्तीफा देने तक भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री रहे। वे पट्टाली मक्कल काची पार्टी से संसद में राज्य सभा के सदस्य हैं।[2] 9 अक्टूबर 1968 को पुडुचेरी में जन्मे अंबुमणि रामदॉस मद्रास मेडिकल कॉलेज के छात्र थे और पेशे से एक डॉक्टर हैं।
- इस भारतीय नाम में - रामदॉस उपनाम होने के बजाय एक पितृनाम है एवं इन व्यक्ति को उनके प्रदत्त नाम - अंबुमणि से संबोधित किया जाना चाहिए।
इस लेख में सत्यापन हेतु अतिरिक्त संदर्भ अथवा स्रोतों की आवश्यकता है। कृपया विश्वसनीय स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री को चुनौती दी जा सकती है और हटाया भी जा सकता है। (जून 2009) स्रोत खोजें: "अंबुमणि रामदॉस" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
अंबुमणि रामदॉस | |
---|---|
[[Image:![]() | |
जन्म |
9 अक्टूबर 1968 तमिल नाडु |
नागरिकता |
भारत[1] ![]() |
पेशा |
राजनीतिज्ञ[1] ![]() |
पदवी |
राज्यसभा सांसद ![]() |
राजनैतिक पार्टी |
पट्टाली मक्कल कच्ची[1] ![]() |
माता-पिता |
एस रामदास ![]() |
ਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ | |
हस्ताक्षर |
डॉ॰ अंबुमणि रामदॉस, पीएमके (PMK) संस्थापक डॉ॰ एस रामदास और आर सरस्वती के पुत्र हैं। उनका विवाह श्रीमती सौम्या से हुआ है और उनकी तीन बेटियां हैं संयुक्ता, संघमित्रा और संजुत्रा. रामदॉस, पीएमके अध्यक्ष भी हैं और पसुमाई थायाग्म (हरित मातृभूमि) आंदोलन के नेता हैं। 2004 के मनमोहन सिंह मंत्रिमंडल में शामिल होने के समय, डॉ॰ अंबुमणि रामदॉस केन्द्रीय मंत्रिमंडल में सबसे कम उम्र के कैबिनेट मंत्री थे।
यूपीए सरकार की मुखिया कांग्रेस के कट्टर प्रतिद्वंद्वी, अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के साथ गठबंधन स्थापित करने के कारण मार्च 2009 में पीएमके ने केंद्र की यूपीए सरकार से समर्थन वापस ले लिया। तमिलनाडु में कांग्रेस का द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के साथ गठबंधन है। डॉ॰ रामदॉस और रेल राज्य मंत्री डॉ॰ आर वेलु ने, जो दोनों ही पीएमके से मंत्री हैं, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपने इस्तीफे सौंप दिए।